• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • ICC WTC Final 2023 Live : भारत और ऑस्‍ट्रेलिया का क्रिकेट मैच मोबाइल पर ऐसे देखें ‘फ्री’, ये रही डिटेल

ICC WTC Final 2023 Live : भारत और ऑस्‍ट्रेलिया का क्रिकेट मैच मोबाइल पर ऐसे देखें ‘फ्री’, ये रही डिटेल

ICC WTC Final 2023 : जिन यूजर्स के पास डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार का सब्‍सक्र‍िप्‍शन है, वह इस मुकाबले को लाइव फ्री में देख सकते हैं।

ICC WTC Final 2023 Live : भारत और ऑस्‍ट्रेलिया का क्रिकेट मैच मोबाइल पर ऐसे देखें ‘फ्री’, ये रही डिटेल

Photo Credit: DisneyHotstar

ICC WTC Final 2023 : 149 रुपये में 3 महीने या 499 रुपये में एक साल के लिए मिल रहा डिज्‍नी हॉटस्‍टार का मोबाइल प्‍लान।

ख़ास बातें
  • वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में खेल रहे भारत-ऑस्‍ट्रेलिया
  • 11 जून तक खेला जाना है मुकाबला
  • अभी ऑस्‍ट्रेलिया की टीम बल्‍लेबाजी कर रही है
विज्ञापन
वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें आमने-सामने हैं। 7 जून से खेला जा रहा मैच 11 जून को खत्‍म होगा। यह मुकाबला लंदन के द ओवल में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। मैच का पहला दिन ऑस्‍ट्रेलिया के नाम रहा और दूसरे दिन भारत की टीम हावी दिखाई दे रही है। अगर आप इस मुकाबले को लाइव देखना चाहते हैं, तो हम इससे जुड़ी जरूरी जानकारी दे रहे हैं। मोबाइल पर कैसे फ्री देखें ऑस्‍ट्रेलिया और भारत का क्र‍िकेट मैच, आइए जानते हैं। 
 

India vs Australia WTC फाइनल 2023 टेस्‍ट मैच मोबाइल पर कैसे देखें 

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्‍ट मैच को मोबाइल पर देखने के लिए आपको Disney+ Hotstar पर स्‍ट्रीम करना होगा। जिन यूजर्स के पास डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार का सब्‍सक्र‍िप्‍शन है, वह इस मुकाबले को लाइव फ्री में देख सकते हैं। ध्‍यान रहे कि जियो सिनेमा इस मैच को ओटीटी पर नहीं दिखा रहा। 

अगर आपने डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार का सब्‍सक्रिप्‍शन नहीं लिया है, तो आप 149 रुपये में 3 महीने या 499 रुपये में एक साल का मोबाइल प्‍लान ले सकते हैं। याद रहे कि ये प्‍लान सिर्फ मोबाइल डिवाइस के लिए हैं और एचडी रेजॉलूशन में कंटेंट ऑफर करते हैं। अगर आप अपने टीवी या लैपटॉप पर डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार चाहते हैं, तो 899 रुपये सालाना का प्‍लान चुन सकते हैं। इस प्‍लान के साथ फुल एचडी रेजॉलूशन में कंटेंट देखा जा सकता है। डिज्‍नी हॉटस्‍टार 1499 रुपये सालाना और 299 रुपये प्रति माह का प्‍लान भी पेश करता है। ये प्‍लान 4K रेजॉलूशन में कंटेंट ऑफर करते हैं।  

यही नहीं, बहुत सारे प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज के साथ भी डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार का बंडल्‍ड सब्‍सक्र‍िप्‍शन दिया जाता है। इसकी जानकारी आप अपने टेलिकॉम ऑपरेटर की वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »