ICC T20 World Cup: पाकिस्तान और इंग्लैंड खेलेंगे फाइनल मैच, ऐसे देखें लाइव मैच

ICC T20 World Cup Final 2022 मैच रविवार 13 नवंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 नवंबर 2022 16:32 IST
ख़ास बातें
  • ICC T20 World Cup फाइनल मैच 13 नवंबर को खेला जाएगा।
  • ICC T20 World Cup फाइनल मैच 1:30 बजे शुरू होगा
  • फाइनल मैच में पाकिस्तान और इंग्लैंड आमने सामने होंगे

ICC T20 World Cup Final 2022 मैच रविवार 13 नवंबर को खेला जाएगा, जो 1:30 PM पर शुरू होगा।

ICC T20 World Cup Final 2022: पाकिस्तान (Pakistan) और इंग्लैंड आईसीसी टी 20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गए हैं। अब ये दोनों टीमें फाइनल मैच में 13 नवंबर को आमने-सामने होंगे। पाकिस्तान ने जहां न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर फाइनल मैच में जगह बनाई थी, वहीं इंग्लैंड टीम ने भारत को 10 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। इंग्लैंड ने एकतरफा मैच में भारत को शिकस्त दी है।

इस बार के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान सुपर 12 के शुरुआती दो मैच हार गया था। लेकिन उसने नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका को हराकर फिर से सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। बीते रविवार सुपर 12 के लास्ट राउंड में नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश भी आमने सामने थे। इस मैच में साउथ अफ्रीका टीम हार गई और उधर पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हरा दिया। पाकिस्तान ने किस्मत के दम पर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन सेमीफाइनल मैच में टीम ने एकतरफा मैच में न्यूजीलैंड को हराया।
 

ICC T20 World Cup Final कब और कहां खेला जाएगा?

ICC T20 World Cup Final कप रविवार को 13 नवंबर को खेला जाएगा। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न ग्राउंड में खेला जाएगा।
 

ICC T20 World Cup Final कितने बजे होगा शुरू?

ICC T20 World Cup Final मैच 1.30 बजे शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 1 बजे किया जाएगा। 
 

ICC T20 World Cup Final 2022 कैसे देखें लाइव?

ICC T20 World Cup फाइनल मैच का प्रसारण भी बाकी मैचों की तरह स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। इसके अलावा अगर आप इंटरनेट के माध्यम से इसे देखना चाहते हैं तो Disney+ Hotstar ऐप पर इसे देखा जा सकता है। इसका एक साल का सब्सक्रिप्शन 899 रुपये मं आता है। वहीं, 4K वीडियो क्वालिटी के लिए इसका चार्ज 1499 रुपये प्रति वर्ष है। मोबाइल यूजर्स के लिए ऐप 499 रुपये का खास सब्सक्रिप्शन पैक देता है। इसमें आप 1080p वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.