Transformers: Rise of the Beasts Box Office Collection Day 4: चौथे दिन 25 करोड़ की तरफ बढ़ रही Transformers! अब तक इतने करोड़ कमाए

सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके ने बीते दिन 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जून 2023 16:20 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म फ्रेंचाइजी 2007 में शुरू हुई थी।
  • राइज ऑफ द बीस्ट्स इसकी लेटेस्ट किश्त है।
  • रिलीज होते ही फिल्म ने करोड़ों में कलेक्शन करना शुरू कर दिया था।

ट्रांसफॉर्मर्स: राइज ऑफ द बीस्ट्स भारत में 8 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।

Photo Credit: Wikipedia

हॉलीवुड की ओर से लेटेस्ट रिलीज 'ट्रांसफॉर्मर्स: राइज ऑफ द बीस्ट्स (Transformers: Rise of the Beasts) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म फ्रेंचाइजी 2007 में शुरू हुई थी। राइज ऑफ द बीस्ट इसकी लेटेस्ट किश्त है। जिसको दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, विकी कौशल और सारा अली खान की जरा हटके जरा बचके भी मैदान में डटी हुई है। आइए जानते हैं Transformers अब तक कितने करोड़ रुपये भारत में कमा चुकी है और यह अन्य फिल्मों को कैसे टक्कर दे रही है। 

ट्रांसफॉर्मर्स: राइज ऑफ द बीस्ट्स भारत में 8 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रिलीज होते ही फिल्म ने करोड़ों में कलेक्शन करना शुरू कर दिया था। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 4.4 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन की इसकी कमाई 4.89 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन यह बढ़कर 6.85 करोड़ रुपये हो गई। आज इसकी रिलीज का चौथा दिन है। मूवी के लिए आज भी अच्छा कलेक्शन आने की उम्मीद जताई गई है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, फिल्म आज 7 करोड़ रुपये के करीब कलेक्शन कर सकती है। 
Advertisement

Transformers: Rise of the Beasts Box Office Collection Day 4 अगर अनुमानित रूप से पूरा होता है तो यह आज 25 करोड़ रुपये के लगभग कलेक्शन पर पहुंच सकती है। फिल्म को स्टीवन कैपिटल जूनियर ने डायरेक्ट किया है। स्टारकास्ट में एंथनी रामोस, डोमिनिक फिसबैक जैसे स्टार्स ने अपना जलवा बिखेरा है। वीकेंड पर इसका कलेक्शन अच्छा रह सकता है। जबकि आने वाले हफ्ते में भी इसकी कमाई इसी रफ्तार से बढ़ने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। 

वहीं, सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके ने बीते दिन 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शनिवार को इसकी कमाई पिछले दिन के मुकाबले बढ़ी। अब तक यह 46.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। जल्द ही यह 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। बॉलीवुड की लेटेस्ट अपडेट्स पाने के लिए गैजेट्स 360 एंटरटेनमेंट के साथ जुड़ें रहें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.