Guns & Gulaabs Trailer : फैमिली मैन और फर्जी बनाने वाले राज-डीके की नई वेब सीरीज का ट्रेलर आया, इस दिन होगी रिलीज

Guns & Gulaabs Trailer : यह वेब सीरीज 90 के दशक में गुलाबगंज नाम के एक शहर पर बेस्‍ड है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 अगस्त 2023 19:55 IST
ख़ास बातें
  • द फैमिली मैन और फर्जी जैसी सीरीज बना चुके हैं राज और डीके
  • इसकी कहानी 90 के दशक में गुलाबगंज नाम के शहर पर बनी है
  • ट्रेलर से पता चलता है कि वेब सीरीज काफी दमदार होने वाली है

नेटफ्लिक्स इंडिया पर ‘गन्स एंड गुलाब’ (Guns & Gulaabs) का प्रीमियर 18 अगस्‍त को होगा।

Photo Credit: Netflix

मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन' और शाहिद कपूर की ‘फर्जी' जैसी वेब सीरीज से लोकप्रि‍यता बटोरने वाली निर्देशक जोड़ी ‘राज' और ‘डीके' फ‍िर वापस आ रही है। नेटफ्लिक्स इंडिया पर ‘गन्स एंड गुलाब' (Guns & Gulaabs) का प्रीमियर 18 अगस्‍त को होगा। वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो 90 के दशक में गुलाबगंज नाम के एक शहर पर बेस्‍ड है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि वेब सीरीज काफी दमदार होने वाली है। इसमें ऐक्‍शन के अलावा रोमांच, ट्विस्‍ट और कॉमिडी का तड़का होगा। साथ ही कई नामचीन कलाकार नजर आएंगे।  

राज और डीके की इस सीरीज में राजकुमार राव बड़ा नाम हैं। उनके अलावा दुलकर सलमान, आदर्श गौरव, टी.जे.  भानु, गुलशन देवैया भी भूमिका निभा रहे हैं। दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी इस सीरीज में नजर आएंगे। 

सीरीज का ट्रेलर काफी दिलचस्‍प है। देखकर ऐसा लगता है कि 90 के दशक की कोई ऐक्‍शन फ‍िल्‍म हो। बस किरदार नए नजर आते हैं। ट्रेलर की शुरुआत होती है राजकुमार राव के साथ। वह दो लोगों पर पिस्‍टल ताने हुए हैं। ट्रेलर कहता है कि गुलाबगंज की पावन धरती पर आपका स्‍वागत है। फ‍िर नजर आते हैं सतीश कौशिक, जो किसी साम्राज्‍य के मालिक लग रहे हैं। 



ट्रेलर बताता है कि कोई बड़ी डील होने वाली है। उसी के इर्द-गिर्द कहानी को बुना गया होगा। राजकुमार राव का एक डायलॉग है- कहते हैं हर इंसान के अंदर एक शैतान होता है। और कसम पैदा करने वाले की, उस शैतान को इंसान के अंदर ही रहना चाहिए। वेब सीरीज की खासियत है कि इसमें 90 के दशक के एक्‍शन सीन्‍स नजर आते हैं। 
Advertisement

ट्रेलर का नरेशन कहता है- गन्‍स और गुलाब। नामचीन गैंगस्‍टर्स की कहानी। यह कहानी 18 अगस्‍त से नेटफ्लिक्‍स पर स्‍ट्रीम की जा सकेगी। खास यह भी है कि ट्रेलर में पूरी कहानी को सीक्रेट रखा गया है और ऐक्‍शन व कॉमिडी के जरिए दर्शकों को लुभाने की कोशिश की गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Rajkummar Rao, dulquer salman
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.