Godfather : सलमान-चिरंजीवी की फ‍िल्‍म का धमाल, 4 दिन में 100 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई

Godfather Collection : ना सिर्फ साउथ में बल्कि नॉर्थ में भी ‘गॉडफादर’ का क्रेज दिखाई दे रहा है। फ‍िल्‍म देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2022 21:20 IST
ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म बहुत जल्‍द 150 करोड़ कलेक्‍शन तक पहुंच सकती है
  • साउथ के साथ-साथ नॉर्थ में भी दिख रहा फ‍िल्‍म का क्रेज
  • सलमान खान और चिरंजीवी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं

Godfather Collection : ट्रेड एनालिस्‍टों ने इसकी वजह फ‍िल्‍म की स्‍टारकास्‍ट को माना है। दक्षिण में चिरंजीवी तो वहीं उत्‍तर में सलमान खान का जादू चल रहा है।

एक फ‍िल्‍म बेहद खामोशी से सिनेमाघरों में आई और छा गई। हम बात कर रहे हैं साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) और नॉर्थ के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘गॉडफादर' (Godfather) की। PS1 और विक्रम वेधा (Vikram Vedha) जैसी फ‍िल्‍मों के बीच ‘गॉडफादर' बॉक्‍स ऑफ‍िस पर खूब कमाई कर रही है। फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। माना जा रहा है कि यह फ‍िल्‍म बहुत जल्‍द 150 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच सकती है। 

रिपोर्टों के अनुसार, ना सिर्फ साउथ में बल्कि नॉर्थ में भी ‘गॉडफादर' का क्रेज दिखाई दे रहा है। फ‍िल्‍म देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। रिलीज के सिर्फ 4 दिनों में यह फ‍िल्‍म 100 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का कलेक्‍शन कर चुकी है। ट्रेड एनालिस्‍टों ने इसकी वजह फ‍िल्‍म की स्‍टारकास्‍ट (सलमान खान, चिरंजीवी) को माना है। दक्षिण में चिरंजीवी तो वहीं उत्‍तर में सलमान खान का जादू चल रहा है। 
Advertisement

ध्‍यान देने वाली बात यह भी है कि फ‍िल्‍म किसी ओरिज‍िनल स्‍टोरी पर नहीं बनी। यह मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की मलयालम फिल्म ‘लुसिफ'' का रीमेक है। फ‍िल्‍म को हिंदी और तेलुगु समेत अन्‍य भाषाओं में रिलीज किया गया है और लोग इसे देखने सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं। 

ट्रेड एनालिस्‍टों का कहना है कि फ‍िल्‍म ‘गॉडफादर' रिलीज के पांचवें दिन भी अच्‍छी कमाई कर सकती है। यह वर्ल्‍डवाइड करीब 20 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर सकती है, जबकि भारत में यह करीब 10 करोड़ रुपये सभी लैंग्‍वेजेस से कलेक्‍ट कर सकती है। गॉडफादर के इस सरप्राइज से मेकर्स को दो हफ्ते पहले ही दिवाली मनाने का मौका दे दिया है। उम्‍मीद यह भी है कि फ‍िल्‍म 200 करोड़ रुपये के क्‍लब में शामिल हो सकती है। 
Advertisement

फ‍िल्‍म में चिरंजीवी और सलमान खान को एकसाथ दिखाने से फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। कहा जाता है कि सलमान ने इस फ‍िल्‍म में अपने किरदार के लिए कोई फीस नहीं ली। जैसाकि हमने साउथ की फ‍िल्‍मों में देखा है, एक्‍शन, इमोशन और स्‍टोरी टेलिंग में कोई कमी नहीं होती, वैसा ही कुछ गॉडफादर के ट्रेलर को देखकर समझ में आ जाता है। राजनीतिक बैकग्राउंड पर घूमती फ‍िल्‍म की कहानी में जमकर एक्‍शन देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि फैंस सलमान और चिरंजीवी की केमिस्‍ट्री को भी पसंद कर रहे हैं। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.