Gadar 2 Teaser : दामाद है वो पाकिस्‍तान का… ‘गदर 2’ का टीजर रिलीज, 2 घंटे में Youtube पर 17 लाख व्‍यूज

Gadar 2 Teaser : सोशल मीडिया में Gadar 2 पर खूब चर्चा हो रही है। अकेले Youtube पर गदर 2 के टीजर को 17 लाख व्‍यूज महज 2 घंटों में मिले हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 जून 2023 14:43 IST
ख़ास बातें
  • गदर 2 का टीजर हुआ रिलीज
  • सामने आया सनी देओल का लुक
  • 11 अगस्‍त को रिलीज हो रही फ‍िल्‍म

गदर 2 के टीजर से पता चलता है कि फ‍िल्‍म की कहानी साल 1971 के दौर में पाकिस्‍तान के लाहौर में सेट की गई है।

Photo Credit: Youtube Grab

साल 2023 की बहुप्रतिक्षित फ‍िल्‍मों में से एक गदर 2 (Gadar 2) का टीजर रिलीज हो गया है। जी स्‍टूडियोज ने इस टीजर को रिलीज किया है। सोशल मीडिया में Gadar 2 पर खूब चर्चा हो रही है। अकेले Youtube पर गदर 2 के टीजर को 17 लाख व्‍यूज महज 2 घंटों में मिले हैं। 1 मिनट 9 सेकंड का टीजर यह भी कन्‍फर्म करता है कि सनी देओल और अमीषा पटेल स्‍टारर गदर 2 इस साल 11 अगस्‍त को रिलीज की जाएगी। 
 

क्‍या है टीजर में? 

गदर 2 के टीजर से पता चलता है कि फ‍िल्‍म की कहानी साल 1971 के दौर में पाकिस्‍तान के लाहौर में सेट की गई है। टीजर की शुरुआत होती है एक डायलॉग से… दामाद है वो पाकिस्‍तान का। उसे नारियल दो। टीका लगाओ। वरना इस बार वो दहेज में लाहौर ले जाएगा। दूसरी ओर एक जलसा पाकिस्‍तान के लाहौर में हो रहा है, जहां भीड़ को यह कहते हुए सुना जा सकता है, अगला जुम्‍मा लाहौर में। और फ‍िर नजर आते हैं सनी देओल यानी तारा सिंह। टीजर के सबसे आखिर में आता है एक्‍शन सीन। पिछली गदर में तारा सिंह यानी सनी देओल ने हैंडपंप उखाड़कर कमाल दिखाया था। इस दफा सनी के हाथ में बड़ा लकड़ी का पहिया है, जिससे वह अपने दुश्‍मनों को मारते हुए नजर आते हैं। 
Advertisement

टीजर से पता चलता है कि गदर 2 में भी जबरदस्‍त एक्‍शन दिखाई देगा। हालांकि फ‍िल्‍म की बाकी स्‍टारकास्‍ट की झलक नहीं दिखाई दी है। मुमकिन है कि आने वाले टीजर्स और ट्रेलर में कहानी और बाकी कलाकारों का खुलासा हो। 

गदर 2 की रिलीज से पहले मेकर्स ने हाल में साल 2001 वाली गदर को रिलीज किया है। फ‍िल्‍म को 4K रेजॉलूशन और डॉल्बी एटमॉस ऑडियो फॉर्मेट में रिलीज किया गया है। फ‍िल्‍म को दिल्‍ली, मुंबई, जयपुर जैसे बड़े शहरों में दिखाया जा रहा है। 
Advertisement



बात करें Gadar-2 की, तो फिल्म में लगभग वही पुरानी गदर वाली स्टारकास्ट नजर आने वाली है लेकिन अमरीश पुरी को ऑडियंस इस बार मिस करने वाली है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल का साथ सिमरत कौर, लव सिन्हा और मनीष वाधवा दे रहे हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  11. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.