• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • क्रिसमस होगा शानदार! बड़े पर्दे और OTT पर रिलीज हो रहीं ये फिल्में और सीरीज, जानें डिटेल

क्रिसमस होगा शानदार! बड़े पर्दे और OTT पर रिलीज हो रहीं ये फिल्में और सीरीज, जानें डिटेल

OTT पर भी इस हफ्ते शानदार एंटरटेनमेंट होगा। 'TVF पिचर्स' का सेकंड पार्ट ZEE5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक 23 दिसंबर से इसे देख पाएंगे।

क्रिसमस होगा शानदार! बड़े पर्दे और OTT पर रिलीज हो रहीं ये फिल्में और सीरीज, जानें डिटेल

'जैक रयान सीजन 3'। यह 21 दिसंबर से एमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्‍ट्रीम किया जा सकेगा।

ख़ास बातें
  • इस वीकेंड कई फ‍िल्‍में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं
  • लगभग हर ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर कोई न कोई सीरीज आ रही है
  • इस वीकेंड घर पर रहकर आप एंटरटेनमेंट कर सकते हैं
विज्ञापन
इस वीकेंड दुनियाभर में लोग क्रिसमस का त्‍योहार सेलिब्रेट करेंगे। फ‍िर नए साल का आगाज होने वाला है। 31 दिसंबर को शनिवार है और 1 जनवरी को रविवार। छुट्टियों का यह सर्द मौसम आप नई फ‍िल्‍मों पर OTT पर आ रही सीरीज के साथ इन्‍ज्‍वॉय कर सकते हैं। इस हफ्ते हिंदी के साथ-साथ साउथ की कई फ‍िल्‍में भी रिलीज होने जा रही हैं। साथ में OTT पर क्‍या कुछ खास देखा जा सकता है, आइए फटाफट से जान लेते हैं।   

हिंदी भाषी दर्शकों के लिए इस हफ्ते रिलीज हो रही है 'सर्कस'। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सर्कस में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, टीकू तलसानिया जैसे कलाकार भी हैं। यह फ‍िल्‍म कॉमिडी से भरपूर होने वाली है। फ‍िल्‍म में 2 जुड़वा बच्‍चों की कहानी है, जो तूफान में बिछड़ जाते हैं। 

हिंदी फ‍िल्‍मों से आगे बढ़कर बात करें साउथ की फ‍िल्‍मों की, तो इस हफ्ते तमिल सिनेमा में 'धमाका', '18 पेजेस' और 'वेधा' जैसी फ‍िल्‍में रिलीज होंगी। मलयालम में 'थुरामुखम', 'कापा' और 'नालाम मुरा' की रिलीज भी इसी हफ्ते है। कन्‍नड़ फ‍िल्‍म 'होसा दिनाचारी' भी रिलीज हो रही है। 

OTT पर भी इस हफ्ते शानदार एंटरटेनमेंट होगा। 'TVF पिचर्स' का सेकंड पार्ट ZEE5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक 23 दिसंबर से इसे देख पाएंगे। इस सीरीज यूथ को ध्‍यान में रखकर तैयार की गई है। साइंस-फ‍िक्‍शन एडवेंचर में दिलचस्‍पी है, तो 23 दिसंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 'स्ट्रेंज वर्ल्ड' को स्‍ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा, काठमांडू कनेक्शन 2 को 23 दिसंबर से SonyLIV पर स्‍ट्रीम किया जा सकता है। तारा वर्सेज बिलाल भी इसी दिन से Netflix पर स्‍ट्रीम होगी। कई और सीरीज भी हैं, जो रिलीज होने वाली हैं। 



इनमें सबसे खास होने वाला है 'जैक रयान सीजन 3'। यह 21 दिसंबर से एमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। सीरीज के पहले 2 पार्ट भी काफी पसंद किए गए थे। यह अमेरिकी राजनीतिक एक्शन थ्रिलर सीरीज है। इसे हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जा रहा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »