Fighter OTT Release: Netflix पर इस दिन रिलीज हो रही है ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर'

Fighter का अंतिम ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन 359 करोड़ रुपये के आसपास रहा है। इसमें केवल भारत का ग्रॉस कलेक्शन 255 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 212.75 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 मार्च 2024 20:50 IST
ख़ास बातें
  • 'Fighter' Netflix पर आज, 20 मार्च की मध्यरात्री 12 बजे रिलीज होगी
  • Netflix के शुरुआती सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत 149 रुपये प्रति माह है
  • 'फाइटर' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 359 करोड़ रुपये के आसपास है
Fighter OTT Release Date: ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण की फिल्म 'Fighter' नए साल में सबसे बड़ी ओपनर के रूप में आई। फिल्मों के कलेक्शन पर नजर रखने वाली एक पॉपुलर वेबसाइट की मानें तो Fighter ने 350 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। अब, जब फिल्म पर्दों से उतर चुकी है, तो लोगों को इसका OTT प्लेटफॉर्म पर आने का इंतजार है। ऐसे में Netflix ने फैंस के इस इंतजार पर फुलस्टॉप लगाते हुए फिल्म के OTT रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है।

'Fighter' को Netflix पर आज, 20 मार्च की मध्यरात्री 12 बजे रिलीज किया जाना है। OTT प्लेटफॉर्म ने खुद इसकी जानकारी आज अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए यूजर्स के साथ शेयर की। Netflix का का मंथली प्लान 149 रुपये से शुरू होता है। प्रीमियम प्लान की कीमत 649 रुपये है, जिसमें मल्टीपल डिवाइस पर एक साथ कंटेंट स्ट्रीम किया जा सकता है और साथ ही कंटेंट को मोबाइल के साथ-साथ टेलीविजन और अन्य डिवाइस पर भी देखा जा सकता है।
Advertisement
 

Sacnilk के अनुसार, Fighter का अंतिम ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन 359 करोड़ रुपये के आसपास रहा है। इसमें केवल भारत का ग्रॉस कलेक्शन 255 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 212.75 करोड़ रुपये रहा।

फाइटर में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। फ‍िल्‍म का निर्माण वायकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने किया है। सिद्धार्थ आनंद, जो 'वॉर' और 'पठान' जैसी फ‍िल्‍में बना चुके हैं, ने फिल्म को निर्देशित किया है। फिल्म का म्‍यूजिक विशाल-शेखर ने दिया है। 
Advertisement

फिल्म ऋतिक रोशन, जो भारतीय वायु सेना के एक लड़ाकू पायलट हैं, के जीवन पर केंद्रित है। फिल्म में उनके देश के प्रति समर्पण, लड़ाकू पायलटों के जीवन की चुनौतियों और उनके परिवार के साथ संबंधों को दिखाया गया है। कहानी में दीपिका पादुकोण भी भारतीय वायु सेना में एक अधिकारी हैं और उनके और ऋतिक रोशन के बीच रोमांस भी दिखाया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  2. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  4. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  5. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.