Farzi OTT Release: शाहिद कपूर क्यों बना रहे नकली नोट! इस OTT पर देखें वेब सीरीज Farzi

सीरीज की कहानी एक आर्टिस्‍ट सनी के बारे में है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 फरवरी 2023 15:09 IST
ख़ास बातें
  • शाहिद वेब सीरीज ‘फर्जी' से फिर से चर्चा में आ गए हैं।
  • सीरीज की कहानी एक आर्टिस्‍ट सनी के बारे में है।
  • Farzi ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज की गई है।

शाहिद कपूर की पहली वेब सीरीज Farzi को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है।

Photo Credit: Twitter/poster shared by actor Shahid Kapoor

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी वेब सीरीज फर्जी (Farzi) को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। सीरीज का टीजर मेकर्स की ओर से काफी समय पहले ही लॉन्च कर दिया गया था जिसके बाद से फैंस को इसके ओटीटी पर आने का इंतजार था, जो कि अब खत्म हो गया है। सीरीज के साथ शाहिद ओटीटी डेब्यु करने जा रहे हैं, ऐसे में सीरीज से उनके फैंस को बहुत उम्मीदें भी होंगी। हम आपको बताते हैं कि आप Farzi वेब सीरीज को किस OTT पर कैसे देख सकते हैं। 

शाहिद कपूर की पहली वेब सीरीज Farzi को ओटीटी (OTT) प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम (Amazon Prime) पर रिलीज कर दिया गया है। इस सीरीज की रिलीज डेट 10 फरवरी थी, लेकिन एमेजॉन ने इसे एक दिन पहले यानि कि 9 फरवरी को ही रिलीज कर दिया। सीरीज में 8 एपिसोड हैं और आप इसे Amazon Prime Video पर सब्सक्रिप्शन के माध्यम से देख सकते हैं। सीरीज को ‘द फैमिली मैन' फेम राज निदिमोरु और कृष्णा डीके ने बनाया है। फर्जी वेब सीरीज में शाहिद के साथ विजय सेतुपति, राशी खन्ना, के के मेनन, रेजिना कैसेंड्रा, भुवन अरोड़ा, अमोल पालेकर जाकिर हुसैन, और कुब्रा सैत भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फर्जी का टीजर काफी समय पहले ही रिलीज कर दिया गया था। 
फर्जी का ट्रेलर आप यहां देख सकते हैं-

वेब सीरीज फर्जी की कहानी (Web series Farzi story)
सीरीज की कहानी एक आर्टिस्‍ट सनी के बारे में है। सनी के नाना (अमोल पालेकर) एक प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं, जिसका नाम क्रांति है, जो कि लगभग बंद होने के कगार पर आ चुकी है। इस प्रेस को बंद होने से बचाने के लिए उसमें नकली नोट छापने का विचार आता है। चूंकि सनी एक आर्टिस्ट है इसलिए उसकी नकली नोट छापने की कला ऐसी है कि नकली नोट असली के बेहद करीब उभर कर आता है और असली-नकली में भेद करना बेहद मुश्किल मालूम लगता है। सनी इस बात से अनजान है कि जो काम उसने अपने नाना की प्रिंटिंग प्रेस को बचाने के लिए शुरू किया था, वह उसमें इस कदर धंस जाएगा जिससे उसे निकलना बहुत भारी पड़ने वाला है। सीरीज में उनके दोस्त फिरोज का किरदार भुवन अरोड़ा ने निभाया है। सनी की दुनिया उसके नाना और उसका दोस्त फिरोज ही हैं। आठ एपिसोड्स की इस सीरीज में सनी एक आर्टिस्ट के तौर पर अपनी क्षमताओं को भी पहचानता है और दुनिया के बारे में उसका जो नजरिया है, वो भी और ज्यादा गहराई में जाता है। 
Advertisement

शाहिद कपूर बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं और कई हिट फिल्में अब तक दे चुके हैं। उनकी कई फिल्में ऐसी हैं, जिसमें उनके किरदार को आज भी याद किया जाता है। फिर चाहें वो फिल्म 'हैदर' हो, 'जब वी मेट' हो या 'कबीर सिंह', उनकी एक्टिंग के लोग कायल हैं। पिछली बार वो फिल्म 'जर्सी' में नजर आए थे। शाहिद वेब सीरीज ‘फर्जी' से फिर से चर्चा में आ गए हैं। अब देखना होग कि वेब सीरीज फर्जी के साथ ओटीटी पर वह क्या कमाल कर पाते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.