Dream Girl 2 Teaser: आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' का टीजर आउट, कुछ घंटों में मिले 42 लाख से ज्यादा व्यूज

आयुष्मान खुराना ने अपने Instagram अकाउंट पर उनकी अपकमिंग फिल्म Dream Girl 2 का एक टीजर वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 फरवरी 2023 16:44 IST
ख़ास बातें
  • 7 जुलाई को आ रही है आयुष्मान खुराना की Dream Girl 2
  • लेटेस्ट टीजर वीडियो में शाहरुख खान (Pathaan) से बात करती नजर आई पूजा
  • आयुष्मान ने Instagram अकाउंट पर शेयर किया अपकमिंग फिल्म का वीडियो

Dream Girl 2 फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 2019 में रिलीज हुई 'Dream Girl' ने भी क्रिटिक्स और जनता की काफी तारीफें बटोरी थी और यही कारण है कि लोगों को अपकमिंग सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि आयुष्मान खुराना की फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आयुष्मान ने फिल्म का एक टीजर भी शेयर किया है, जिसमें वह पूजा नाम की लड़की के किरदार में नजर आ रहे हैं और पठान (शाहरुख खान की लेटेस्ट फिल्म में उनके किरदार का नाम) से बात कर रहे हैं।

आयुष्मान खुराना ने अपने Instagram अकाउंट पर उनकी अपकमिंग फिल्म Dream Girl 2 का एक टीजर वीडियो शेयर किया है। टीजर की शुरुआत में फिल्म में उनके किरदार 'पूजा' को एक कॉल आता है, जो पठान का है। निश्चित तौर पर यह पठान शाहरुख खान है, जो उनकी लेटेस्ट फिल्म का नाम और फिल्म में उनके किरदार का नाम है। इस कॉल में पूजा और पठान दोनों अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बात करने लगते हैं।
 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूजा बने आयुष्मान खुराना को शाहरुख की आवाज में एक कॉल आता है, जो खुद को पठान कहता है। पठान कहता है कि 'जल्द ही मेरी जवान आ रही है', जिस पर पूजा (आयुष्मान) कहती हैं कि 'मेरी भी जवानी।' बता दें कि पठान के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी अगली फिल्म 'Jawan' पर काम कर रहे हैं, जो इसी साल रिलीज होने वाली है।

आयुष्मान वीडियो में बताते हैं कि उनकी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' 7 जुलाई को आ रही है। हालांकि, इस टीजर वीडियो में आयुष्मान का पूरा चेहरा तो नहीं दिखाई देता, लेकिन लड़की के अवतार में उनकी झलक जरूर देखने को मिलती है, जो काफी हद तक उनकी ड्रीम गर्ल के पार्ट 1 की तरह ही लगती है।
Advertisement

आयुष्मान खुराना की इस फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। इसके पहले भाग में नुसरत भरुचा ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया था। इसके अलावा, इसमें अन्नू कपूर और अभिषेक बैनर्जी भी अहम किरदार में होंगे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  3. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  4. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  5. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  6. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  7. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  9. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.