Crew Box Office Collection Day 2: तब्बू, करीना, कृति की तिकड़ी वाली Crew ने दो दिनों में कितने करोड़ कमाए, जानें

Crew फिल्म की कहानी तीन खास महिला मित्रों के इर्द-गिर्द घूमती है जो केबिन क्रू मेंबर के रूप में काम करती हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 मार्च 2024 16:23 IST
ख़ास बातें
  • क्रू फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 9.25 करोड़ रुपये रहा।
  • तब्बू, करीना कपूर, और कृति सेनन इस फिल्म में लीड रोल में हैं।
  • इसे 2000 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

Crew फिल्म की कहानी तीन खास महिला मित्रों के इर्द-गिर्द घूमती है जो केबिन क्रू मेंबर के रूप में काम करती हैं।

Photo Credit: Instagram/Kriti Sanon

Crew Box Office Collection Day 1: तब्बू, करीना कपूर, कृति सेनन की जोड़ी वाली पहली फिल्म क्रू (Crew) सिनेमाघरों में कल यानी 29 मार्च, शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को राजेश ए कृष्णन ने निर्देशित किया है। रिलीज के पहले दिन यानी पहले शुक्रवार को फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत की। फिल्म का ओपनिंग डे का कलेक्शन 10 करोड़ रुपये के लगभग रहा। फिल्म की पहले दिन की कमाई में बड़े शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर, कोलकाता आदि का बड़ा योगदान रहा जहां फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की। हिंदी भाषा में फिल्म की ओक्यूपेंसी 26.34 प्रतिशत रही। अब फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन क्या कहता है, हम आपको बता रहे हैं। 

Crew Box Office Collection Day 2: क्रू फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 9.25 करोड़ रुपये रहा। Sacnilk की रिपोर्ट में इन आंकड़ों का जिक्र किया गया है। फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के रुझान भी इंडस्ट्री ट्रैकर ने जारी कर दिए हैं। खबर लिखे जाने तक क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दूसरे दिन, आज यानी शनिवार को 3.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इसी के साथ फिल्म अब तक कुल 13 करोड़ रुपये के लगभग कमाई कर चुकी है। 

Crew story
फिल्म की कहानी तीन खास महिला मित्रों के इर्द-गिर्द घूमती है जो केबिन क्रू मेंबर के रूप में काम करती हैं। ये तीनों कोहिनूर एयरलाइन्स में काम करती हैं। इनकी हंसती खेलती जिंदगी में एक दिन भूचाल आ जाता है। जब ये खुद को एक ऐसे व्यक्ति द्वारा बनाई गई स्थिति में उलझा पाती हैं जिसके इरादे ठीक नहीं हैं। 
Advertisement

Crew रिलीज की बात करें तो इसे 2000 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म 75 देशों की 1100 के लगभग लोकेशन पर रिलीज हुई है। फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये बताया गया है। NDTV की ओर से फिल्म को रिव्यू में 5 में से 2 स्टार दिए गए हैं। फिल्म को Balaji Telefilms, Anil Kapoor Film & Communications Network ने मिलकर बनाया है। तब्बू, करीना कपूर, और कृति सेनन इस फिल्म में लीड रोल में हैं। दिलजीत दोसांझ, कपिल शर्मा, सास्वता चटर्जी, राजेश शर्मा और कुलभूषण खरबंदा भी फिल्म में रोल प्ले करते नजर आएंगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.