• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Chatrapathi Teaser: प्रभास की तेलुगु फिल्म के बॉलीवुड रीमेक का टीजर आउट, एक दिन में मिलें लाखों व्यूज

Chatrapathi Teaser: प्रभास की तेलुगु फिल्म के बॉलीवुड रीमेक का टीजर आउट, एक दिन में मिलें लाखों व्यूज

बेल्लमकोंडा साईं श्रीनिवास जाने-माने तेलुगु स्टार हैं। फिल्म 12 मई के दिन सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी।

Chatrapathi Teaser: प्रभास की तेलुगु फिल्म के बॉलीवुड रीमेक का टीजर आउट, एक दिन में मिलें लाखों व्यूज

अपकमिंग फिल्म 2005 में रिलीज हुई प्रभास की Chatrapathi का रीमेक है

ख़ास बातें
  • ये एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी तेलुगु फिल्म छत्रपति का रीमेक है
  • बेल्लमकोंडा साईं श्रीनिवास इससे अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं
  • फिल्म 12 मई को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हो रही है
विज्ञापन
एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी तेलुगु फिल्म छत्रपति, जिसमें सुपरस्टार प्रभास लीड रोल में दिखाई दिए थे, अब हिंदी दर्शकों के लिए रीमेक के तौर पर आ रही है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार बेल्लमकोंडा साईं श्रीनिवास Chatrapathi के नाम से ही अपकमिंग रीमेक के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। अब, इसका धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। मूवी 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसका डायरेक्शन वीवी विनायक ने किया है।

Chatrapathi का टीजर ड्रॉप हुआ है और एक्शन से भरे धमाकेदार टीजर को आने के साथ ही खूब पसंद किया जा रहा है। जैसा कि हमने बताया, अपकमिंग फिल्म 2005 में आई प्रभास की छत्रपती का रिमेक है और इसके साथ बेल्लमकोंडा श्रीनिवास अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। टीजर एक्शन से भरा है और रिलीज के एक दिन के भीतर 54 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।

नीचे देखें टीजर:-


टीजर की शुरुआत में ही एक्शन के साथ बैकग्राउंड में एक आवाज में डायलॉग आता है "अपने लिए तो हर कोई जीता है लेकिन जो औरों के लिए जीता है उसे कहते हैं, छत्रपति।" टीजर में बेल्लमकोंडा की सॉलिड बॉडी के साथ जबरदस्त एक्शन दिखाया गया है।

बेल्लमकोंडा साईं श्रीनिवास जाने-माने तेलुगु स्टार हैं। फिल्म 12 मई के दिन सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी। फिल्म में बेल्लमकोंडा साईं श्रीनिवास के साथ लीड रोल में अदाकारा नुसरत भरुचा नजर आने वाली हैं। फिल्म के डायरेक्टर वीवी विनायक हैं और इसे पैन स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को केवल हिंदी में रिलीज किया जा रहा है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Chatrapathi, Chatrapathi Teaser
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »