Brahmastra ने The Kashmir Files को पछाड़ा, 360 करोड़ की कमाई पर डायरेक्टर ने बोला थैंक्स

हाल ही में द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपना गुस्सा जाहिर किया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 सितंबर 2022 14:25 IST
ख़ास बातें
  • 360 करोड़ पर पहुंचने के बाद Brahmastra ने The Kashmir Files को पछाड़ दिया
  • अयान मुखर्जी ने Instagram अकाउंट पर लंबे कैप्शन के साथ एक फोटो शेयर की
  • डायरेक्टर ने Part Two: Dev & The Astraverse! पर काम शुरू कर दिया है

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर फिल्म है Brahmastra

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) ने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है और इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 350 करोड़ के पार हो गया है। इसी के साथ भारत में इस फिल्म ने हाल ही में बॉक्स ऑफिस में छाई The Kashmir Files को पछाड़ दिया है, जिसके बाद फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री मीडिया से थोड़ा खफा भी नजर आए। हालांकि, इस जबरदस्त सफलता से ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर आयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) काफी खुश नजर आ रहे हैं, जिसे जाहिर करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है।

अयान मुखर्जी ने अपने Instagram अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने 'Brahmastra' द्वारा 10 दिन में वर्ल्ड वाइड 360 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने की जानकारी दी है। अयान मुखर्जी ने इस पोस्ट के कैप्शन में अपने फैंस को धन्यवाद भी कहा। उन्होंने लिखा, (अनुवादित) "ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 को [रिलीज हुए] 11 दिन हो गए। इस सोमवार (भगवान शिव का दिन) को फिल्म को अच्छी एनर्जी मिली है।"
Advertisement
 

उन्होंने इसी कैप्शन में आगे यह भी लिखा है कि "त्योहारी सीजन आ रहा है और ऐसे में अगले कुछ हफ्तों तक ब्रह्मास्त्र का ये [सफल] सफर जारी रहेगा। ऑडियंस से हमें अच्छे और बुरे दोनों तरह के फीडबैक मिल रहे हैं, जिन्हें हम अपना रहे हैं और उनसे और अच्छी तरह से सीख रहे हैं।"

उन्होंने आने वाले पार्ट के लिए फैंस की तरफ से आ रही थियोरी को भी अपनाए जाने की बात कही। मुखर्जी लिखते हैं, "सभी अद्भुत फैंस थियोरी (जिनमें से कुछ हम निश्चित रूप से अपने भविष्य में उपयोग करने जा रहे हैं!)" 
Advertisement

उन्होंने आगे बताया कि फैंस की तरफ से मिले इस जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते उन्होंने इसके अगले पार्ट "PART TWO: DEV & The ASTRAVERSE!" पर अभी से काम करना शुरू कर दिया है।
Advertisement

फिल्म की इस सफलता के बाद एक ओर कई बॉलीवुड दिग्गजों की लगातार साकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है, लेकिन दूसरी ओर हाल ही में द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपना गुस्सा जाहिर किया। विवेक अग्निहोत्री ने सोमवार को एक ट्वीट के जरिए ब्रह्मास्त्र की सफलता पर टिप्पणी की है। उनके ट्वीट से ऐसा प्रतीत हुआ, जैसे वे इस फिल्म की सफलता के पीछे पेड (पैसा लेने वाले) PR और इन्फ्लुएंसर का हाथ बता रहे हो। उन्होंने सोशल मीडिया को उन्हें बॉलीवुड फिल्मों की प्रतियोगिता से अलग रखने को भी कहा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज के दूसरे शुक्रवार और दूसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन बढ़ने के बाद 10वें दिन फिल्म का कलेक्शन 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 16.25 से 17.25 करोड़ रुपये के बीच रहा। इससे फिल्म का 10 दिन का कुल कलेक्शन करीब 211 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस फिल्म की पूरी सीरीज (आने वाली दो फिल्मों को मिलाकर) को बनाने में कथित तौर पर 410 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  3. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  6. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  7. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  10. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.