Uunchai On OTT Zee5: अमिताभ बच्चन की Unnchai जनवरी में ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें कब, कहां देखें फिल्म

ZEE5 ने फिल्म मेकर सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ऊंचाई’ के रिलीज की अनाउंसमेंट कर दी है। ये जनवरी की 6 तारीख से ओटीटी प्लैटफॉर्म जी5 पर अवेलेबल होगी। ऊंचाई को 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जनवरी 2023 16:25 IST
ख़ास बातें
  • अमिताभ बच्चन की 'ऊंचाई' जनवरी में ओटीटी पर होगी रिलीज
  • 6 तारीख से 'ऊंचाई' ओटीटी प्लैटफॉर्म जी5 पर अवेलेबल होगी
  • ऊंचाई को 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था

अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई को 6 जनवरी 2023 को ओटीटी प्लैटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जाएगा।

Uunchai On OTT Zee5: ZEE5 ने फिल्म मेकर सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ऊंचाई' के रिलीज की अनाउंसमेंट कर दी है। ये जनवरी की 6 तारीख से ओटीटी प्लैटफॉर्म जी5 पर अवेलेबल होगी। ऊंचाई को 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा और डैनी डेन्जोंगपा मुख्य किरदार में हैं। फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब प्यार मिला। अब इस फिल्म को ओटीटी पर देखने वाले लोग भी इसे घर बैठे आराम से देख सकते हैं।
 
बड़जात्या ने कहा कि, ‘फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है। अब सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद मुझे इसे जी5 के जरिए दर्शकों तक पहुंचाने में काफी खुशी हो रही है।‘  आगे उन्होंने कहा कि ‘ये फिल्म पूरे सात साल के कठिन प्रयास और प्यार का परिणाम है।‘
Advertisement
 
फिल्म मेकर ने कहा, ‘मैं अपने चाहने वालों से ये अपील करता हूं कि अपने नये साल की शुरुआत इस फिल्म को देखकर करें। दोस्ती की मिसाल पर आधारित इस फिल्म में दोस्ती के नये आयाम को दिखाया गया है। फिल्म निश्चित रूप से दर्शकों को हंसाएगी भी और रुलाएगी भी। फिल्म दर्शकों के धड़कनों को थाम लेगी, क्योंकि फिल्म अपने कहानी से लोगों को भावनाओं के रोलर-कोस्टर राइट पर लेकर जाएगा।‘
 

ऊंचाई में तीन बूढ़े दोस्त अभिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी की कहानी को दिखाया गया है। जो अपने दिवंगत दोस्त भूपेन (डैनी डेन्जोंगपा) की विश को पूरा करने के लिए एक एवरेस्ट बेस्ड कैंप की यात्रा पर जाने का फैसला लेते हैं। इस यात्रा के दौरान वो कभी पर्सनल, कभी इमोशनल और कभी अध्यात्मिक भावों का अनुभव करते नजर आते हैं।
जी5 के चीफ बिजनेस ऑफिसर मनीष कालरा ने कहा कि, हम लोग ऊंचाई के साथ नए साल में को सेलिब्रेट करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ये फिल्म साल 2022 की पारिवारिक मनोरंजन करने वाली फिल्मों में से एक है।  
Advertisement

कालरा ने कहा, ‘ऊंचाई सूरज बड़जात्या की उन फिल्मों में से एक है जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। इस फिल्म को परिवार सहित हर उम्र के लोगों को देखना चाहिए। खासकर बुजुर्गों को, क्योंकि ये जीवन को पूरी तरह से जीने, बड़े सपने देखने का मेसेज देता है। नये साल की शुरुआत के लिए भला इससे बेहतर और क्या हो सकता है।‘
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Unnchai, Unnchai Ott Platform
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.