• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Black panther कलेक्‍शन : 200 300 करोड़ भूल जाइए, इस फ‍िल्‍म ने 4500 करोड़ रुपये कमाकर चौंकाया

Black panther कलेक्‍शन : 200-300 करोड़ भूल जाइए, इस फ‍िल्‍म ने 4500 करोड़ रुपये कमाकर चौंकाया

ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर (Black panther : Wakanda forever) ने इस हफ्ते तक करीब 546 मिलि‍यन डॉलर (4,500 करोड़) की कमाई कर ली है।

Black panther कलेक्‍शन : 200-300 करोड़ भूल जाइए, इस फ‍िल्‍म ने 4500 करोड़ रुपये कमाकर चौंकाया

डायरेक्टर रियान कुगलर द्वारा निर्देशित इस सीक्वल को खूब पसंद किया गया है। यह फिल्म लोगों के लिए बेहद खास है।

ख़ास बातें
  • 11 नवंबर को रिलीज हुई है फ‍िल्‍म
  • सिनेमाघरों में उमड़ रही दर्शकों की भीड़
  • इस साल की टॉप 10 फ‍िल्‍मों में आ सकती है
विज्ञापन
फिल्म ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर (Black panther : Wakanda forever) ने इस हफ्ते तक करीब 546 मिलि‍यन डॉलर (4,500 करोड़) की कमाई कर ली है। डायरेक्टर रियान कुगलर द्वारा निर्देशित इस सीक्वल को खूब पसंद किया गया है। यह फिल्म लोगों के लिए बेहद खास है। इसकी वजह यह भी है कि उन्हें मालूम था कि यह फिल्म मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) के बारे में काफी सारी जानकारी देने वाली है। हुआ भी यही, फिल्म रिलीज हुई और अब इस फिल्म को लेकर लोगों में खूब एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।  

इस फिल्म में पहले हॉलीवुड एक्टर चैडविक बोसमैन ने अहम रोल निभाया था, लेकिन साल 2020 में उनकी मौत हो जाने के कारण कहानी को अलग मोड़ दिया गया है। इस वजह से लोगों में इस फिल्म को देखने का उत्साह और भी ज्यादा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर ने अब तक 4,500 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। बताया जाता है कि इस फिल्म ने ओपनिंग में ही कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म वकांडा फॉरएवर साल 2022 में टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है।

आपको बता दें कि फिल्म ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर लगभग 4 साल पहले रिलीज की गई थी। उस समय इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की थी। इसके बाद कुछ विवादों के कारण फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई थी। देखना है कि आने वाले समय में फिल्म की कमाई का आंकड़ा कितना बढ़ता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »