Bigg Boss OTT 2 का नया प्रोमो आउट, कब और कहां देख सकेंगे सलमान खान का शो? जानें

प्रोमो देखकर पता चलता है कि ओटीटी पर बिग बॉस के दूसरे सीजन में दर्शकों को काफी कुछ देखने के लिए मिलेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 जून 2023 20:34 IST
ख़ास बातें
  • Bigg Boss OTT 2 की चर्चाएं तेज हो गई हैं
  • नए सीजन को अभ‍िनेता सलमान खान करेंगे होस्‍ट
  • इसी महीने से बिग बॉस को किया जा सकेगा स्‍ट्रीम

Bigg Boss OTT 2 को फ्री में स्‍ट्रीम किया जा सकेगा।

Photo Credit: Jio Cinema

टीवी के सबसे पॉपुलर रिएलिटी शोज में से एक बिग बॉस (Bigg Boss) को अब ओटीटी पर भुनाया जा रहा है। Bigg Boss OTT के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्‍ट किया था। Bigg Boss OTT 2 की कमान संभाली है सलमान खान ने। यही वजह है कि इस शो के शुरू होने से पहले चर्चाएं तेज हो गई हैं। बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन कई मायनों में खास हो सकता है। ओटीटी का फर्स्‍ट सीजन दिव्‍या अग्रवाल के नाम रहा था। दूसरे सीजन की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। और क्‍या जानकारी मिली है, आइए जानते हैं।   
 

Bigg Boss OTT 2 कब से शुरू होगा?  

Bigg Boss OTT 2 को इसी महीने 17 जून से स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। पहले सीजन को करण जौहर ने होस्‍ट किया था, जबकि दूसरे सीजन को सलमान खान होस्‍ट करते हुए नजर आएंगे। इसका नया प्रोमो भी सामने आया है। प्रोमो देखकर पता चलता है कि ओटीटी पर बिग बॉस के दूसरे सीजन में दर्शकों को काफी कुछ देखने के लिए मिलेगा। 
 

Bigg Boss OTT 2 किस प्‍लेटफॉर्म पर आएगा? 

Bigg Boss OTT 2 को जियो सिनेमा पर स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। इसका पहला सीजन वूट (Voot) पर आया था। वूट और जियो सिनेमा के मर्जर के बाद कलर्स के सभी प्रमुख शोज जियो सिनेमा पर देखे जा सकते हैं। प्‍लेटफॉर्म ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि Bigg Boss OTT 2 को फ्री में स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। 
   

नया प्रोमो हुआ आउट, कौन-कौन होंगे प्रतिभागी?  

Bigg Boss OTT 2 का नया प्रोमो मंगलवार को रिलीज किया गया। इसमें सलमान खान दर्शकों से कहते हैं कि इस बार इतनी लगेगी कि आपकी मदद लगेगी। प्रोमो में सलमान को ‘खेल दिलो जान से' की थीम पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। बिग बॉस ओटीटी 2 के प्रतिभाग‍ियों के बारे में अभी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि लगभग 10 लोग इस सीजन का हिस्‍सा होंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! X पर 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट
  2. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  4. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  6. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  7. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  9. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  10. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.