Bigg Boss 16: नियम तोड़ खुले में सिगरेट पीने पर भड़के बिग बॉस, साजिद खान समेत सबको पड़ी फटकार, देखें वीडियो

साजिद खान ने कप्तानी का टास्क जीता था जिसके बाद उनको कुछ खास अधिकार दिए गए थे। उनकी कप्तानी के बीच अर्चना गौतम अड़ी खड़ी हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 नवंबर 2022 10:07 IST
ख़ास बातें
  • बिग बॉस ने सभी घरवालों को नियम तोड़ने पर लगाई फटकार।
  • बिग बॉस ने कड़ा एक्शन लेते हुए स्मोकिंग रूम को बंद ही कर दिया है।
  • स्मोकिंग रूम के बाहर बोर्ड लगा है- हम बेवकूफ हैं!

Bigg Boss के घर में खुले में सिगरेट पीने पर घरवालों को बुरी फटकार पड़ी है।

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में कंटेस्टेंट्स अब नियमों की धज्जियां उड़ाने पर उतर आए हैं जिसके कारण उनको बिग बॉस की डांट भी सुनने को मिल रही है। घरवालों के बीच आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता है, जो कि अब आम बात हो चुकी है। लेकिन अब कुछ ऐसा हो गया है जिससे शो एक बार फिर से विवादों में घिर गया है। घर के कंटेस्टेंट्स को खुले में सिगरेट पीते देखा गया है। इस बात के लिए शो के फैन्स ने भी सोशल मीडिया पर ऐतराज जताया। उसके बाद बिग बॉस भी सिगरेट वाली बात पर एक्शन मोड में आ गए हैं। 

बिग बॉस 16 में हाल ही में साजिद खान को घर के गार्डन के अंदर सिगरेट पीते देखा गया था। बिग बॉस हाउस में स्मोकिंग के लिए अलग से रूम बनाया गया है, लेकिन नियमों को ताक पर रख घर के कैप्टन ही खुले में सिगरेट पीते दिखाई दिए। बिग बॉस ने इस बात पर घरवालों को क़ड़ी फटकार लगाई है। इससे पहले सलमान खान भी घरवालों को स्मोकिंग एरिया के बाहर सिगरेट पीने पर डांट लगा चुके हैं। लेकिन घर के मेंबर्स फिर भी नहीं माने। अब बिग बॉस ने सभी घरवालों की क्लास लगा दी है। शो का नया प्रोमो जारी किया गया है जिसमें सभी घरवालों को डांट पड़ती दिखाई जा रही है। 

बिग बॉस ने सबको डांटते हुए कहा, 'अगर आप जैसे हीरो हों तो विलेन की क्या जरूरत है, मुबारक हो। आपके एक्सपीरियंस पर होना तो गर्व चाहिए था लेकिन आपकी हरकतें तो शर्मिंदगी वाली हैं। इस वक्त शो को एक्सटेंड करने की बात चालू हो जाती है, लेकिन आप लोगों की वजह से आज इस शो ...' ये कहकर एक बार बिग बॉस रुक जाते हैं। उसके बाद बिग बॉस कहते हैं, 'आप लोगों को तो गर्व महसूस हो रहा होगा, क्योंकि शर्म तो आप में से किसी को आती नहीं है।' बिग बॉस के इस एक्शन से घर के सभी लोग शॉक्ड हैं। 

इतना ही नहीं, बिग बॉस ने कड़ा एक्शन लेते हुए स्मोकिंग रूम को बंद ही कर दिया है। उसके सामने एक बोर्ड भी लगवा दिया है जिस पर लिखा है, 'हम बेवकूफ हैं'। आपको बता दें कि साजिद खान ने कप्तानी का टास्क जीता था जिसके बाद उनको कुछ खास अधिकार दिए गए थे। उनकी कप्तानी के बीच अर्चना गौतम अड़ी खड़ी हैं। अर्चना गौतम और साजिद के बीच आजकल बहुत लड़ाई देखने को मिल रही है। लेटेस्ट प्रोमो में एक बार फिर साजिद और अर्चना में कहा-सुनी दिखाई गई है। अब देखना होगा कि आने वाला एपिसोड किसके लिए बुरी खबर लाएगा और किसके लिए अच्छी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  4. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  5. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  8. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.