Bigg Boss 16 में आज आएंगे सुंबुल के बॉयफ्रेंड फहमान खान, क्या होगा शालीन और टीना का?

Bigg Boss 16: फहमान के फैंस के लिए ये खुशी की बात है, बिग बॉस 16 में उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही है। अब इमली स्टार सुंबुल और फहमान फिर एक बार साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन
Written by Maahi, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 नवंबर 2022 18:00 IST
ख़ास बातें
  • फहमान खान की होगी बिग बॉस में एंट्री
  • शो में वाइल्डकार्ड से पहमान खान करेंगे घर में प्रवेश
  • सुंबुल और फहमान फिर आएंगे साथ नजर

बिग बॉस 16 में इमली स्टार फहमान खान की हो रही है वाइल्ड कार्ड एंट्री।

Bigg Boss 16:  बिग बॉस 16 लोगों हलचल मचा रहा है। बिग बॉस जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है। शो हर दिन एक नया मोड़ ले रहा है। लड़ाई-झगड़े, दोस्ती, दुश्मनी तो कभी प्यार। बिग बॉस ने हर तरह के इमोशन से अपने दर्शकों को बांध रखा है। पिछले हफ्ते गौतम विज के जाने के बाद जब सौंदर्या फूट-फूटकर रोई तो लोगों ने एक जोड़े के अलग होने पर अफसोस जताया। सुंबुल के बदलते तेवर को देख उनके गेम में शामिल होने पर भी दर्शक एक्साइडेट नजर आए। कभी शालीन और सुंबुल की झगड़े की बीच तानों सिलसिला भी देखना काफी इंटरेंस्टिंग रहा। अब बिग बॉस से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है।
 
बिग बॉस 16 के घर से आए अपडेट की मानें तो शो में फहमान खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही है। फहमान के फैंस के लिए ये वाकई खुशी की बात है। आपको बता दें कि वो टीवी सीरियल ‘इमली‘  में देखा गया था। इस शो में उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया और वो बन गए दर्शकों के फेवरेट एक्टर। वहीं इस को फीमेल लीड इमली यानी की अपनी सुंबुल घर में पहले से ही मौजूद है। अब दोनों के फैंस एक बार फिर शो में साथ देख सकेंगे।
Advertisement
 
बिग बॉस के नये अपडेट के अनुसार सलमान सभी घरवालों को बुलाकर लिविंग रुप में में बैठने को बोलते हैं। और उन्हें बताते हैं कि इस साल भी हर साल की ही तरह कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्री की जाएगी। सभी इस बात से एक्साइटेड होते हैं कि आखिर कौन लोग बनेंगे बिग बॉस घर का हिस्सा। तभी सलमान पहले एंट्री के तोर पर फहमान खान का नाम लेते हैं। जिसे सुनकर सुंबुल खुशी से हैरान हो जाती है। फहमान के घर में आने के बाद सुंबुल भागकर उन्हें गले लगा लेती है।
 
सुंबुल को यकीन नहीं होता और वो फहमान से पूछती है कि ‘क्या ये सपना है या सच में तुम आ गए हो ?' इसपर फहमान कहते हैं- ‘तुम्हें मेरी जरूरत थी तो मैं आ गया' आपको बता दें कि दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों की डेटिंग खबर आती रहती है, लेकिन इन दोनों अभी तक इस रिश्ते को स्वीकारा नहीं है। अब ये देखना रोमांचक होगा कि इनका रिश्ता बिग बॉस के घर में क्या नया मोड़ लेता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  2. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  3. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  4. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  5. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  6. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  7. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  8. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  9. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  10. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.