Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में अर्चना गौतम पर भड़के साजिद खान, कहा- औकात देख...

Bigg Boss 16: हालिया ऐपिसोड में साजिद खान और अर्चाना गौतम आपस में लड़ते हुए नजर आए। इसका वीडियो काफी वायरल हुआ। कई लोग अर्चना को सपोर्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 नवंबर 2022 20:10 IST
ख़ास बातें
  • बिग बॉस 16 के हालिया ऐपिसोड में लड़ते दिखे अर्चना और साजिद
  • दोनों के बीच जमकर फाइट हुई
  • एक-दूसरे के दुश्मन बने अर्चना गौतम और साजिद खान

Bigg Boss 16: बिग बॉस के लेटेस्ट ऐपिसोड में लड़ते नजर आए अर्चना गौतम और साजिद खान

Bigg Boss : बिग बॉस 16 के घर से आए दिन नए अपडेट आ रहे हैं। हाल के ऐपिसोड में देखने को मिला कि किस तरह से साजिद खान और अर्चना गौतम आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ऐपिसोड देखने के बाद से सोशल मीडिया में साजिद और अर्चना की काफी चर्चा है। कई लोग अर्चना की तारीफ कर रहे हैं। लोग साजिद पर अपना गुस्‍सा निकाल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में बिग बॉस के घर में और तकरार देखने को मिल सकती है।  

बिग बॉस में जिस तरह से एलिमिनेशन हो रहे हैं, उसे देखते हुए हर कोई यहां बने रहने की जद्दोजहद में लगा है। हाल के वीडियो में देखने को मिला कि सभी कंटेस्टेंट एक गाड़ी में बैठे हैं, जो बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क का हिस्सा है। उसी बीच साजिद अर्चना से कुछ कहते हैं। इसके बाद दोनों में काफी गरमा-गरमी हो जाती है। अर्चना गौतम शुरू से ही शो की एक स्ट्रॉन्ग और एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट रही हैं।
Advertisement

टास्क के दौरान हुआ यह कि साजिद अर्चना से कहते हैं- ‘बाहर फेंकी गई है रोते-रोते। मत निकालो। इस पर अर्चना कहती है- ‘ ब्लैकमेल करना तो कोई आपसे सीखे।' इस बात का जवाब देते हुए साजिद अर्चना से कहते हैं- ‘लोगों को लगता है कि शो उनका बाप चलाता है।' इस बात का मुंहतोड़ जवाब देते हुए अर्चना साजिद से कहती हैं- ‘मेरे बाप इतने अमीर होते तो वो शो चलाते। आप अपने पापा से कह दीजिए ना कि वो ही शो चला लें।' बस फिर क्या था इतना सुनते ही साजिद गुस्से से आग बबूला हो जाते हैं और अर्चना से कहते हैं – तेरी इतनी औकात, चल उतर। मेरे बाप का नाम कैसे लिया तूने।' इसपर अर्चना कहती है ‘ मेरे मां पर बाद में जाना, पहले अपने बाप पर जा। फाड़कर रख दूंगी, चल निकल।‘  

इसके बाद गुस्से से भरे साजिद अर्चना को मारने दौड़ते हैं। मगर शिव ठाकरे और एमसी उन्हें रोक लेते हैं। इस प्रोमो को देखने के बाद हर कोई अर्चना की तारीफ कर रहा है। लोग यह भी कह रहे हैं कि अर्चना ही है जिसमें साजिद को कुछ भी बोलने की हिम्मत है। बाकी के कंटेस्टेंट तो बस साजिद के आगे पीछे घूमते रहते हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.