Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक ने प्रियंका चहर को बनाया अपना दुश्मन, ट्विटर पर हुए ट्रोल

अब्दु रोजिक की प्रियंका चहर से नाराजगी उनके बयान पर है, जहां नॉमिनेशन के दौरान प्रियंका ने खुद को बचाने के लिए बोला था कि वे इस शो में अपने दम पर खेलती हैं, जबकि अब्दु रोजिक शिव ठाकरे और साजिद खान के सिखाए पर चलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2022 22:01 IST
ख़ास बातें
  • अब्दु रोजिक की प्रियंका चहर से नाराजगी उनके बयान पर है
  • प्रियंका ने अब्दु को शिव ठाकरे और साजिद खान के सिखाए पर चलने वाला बोला
  • अब्दु को फैंस बोल रहे हैं 'चुगली करने वाली आंटी'

अब्दु रोजिक की प्रियंका चहर से नाराजगी उनके बयान पर है

Bigg Boss 16 में अब्दु रोजिक सबके चहेते हैं। घर से लेकर बाहर तक, उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ते जा रही है। हालांकि, अब कुछ फैंस उनसे नाराज दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को, शो में लेटेस्ट नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) के साथ-साथ गौतम विज, टीना दत्ता, शिव ठाकरे, गोरी नागोरी और निमृत कौर आहलुवालिय बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए। इस नॉमिनेशन के बाद से अब्दु रोजिक, प्रियंका चहर से थोड़ा नाराज दिखाई दिए। चलिए आपको इसकी वजह बताते हैं।

दरअसल अब्दु रोजिक की प्रियंका चहर से नाराजगी उनके बयान पर है, जहां नॉमिनेशन के दौरान प्रियंका ने खुद को बचाने के लिए बोला था कि वे इस शो में अपने दम पर खेलती हैं, जबकि अब्दु रोजिक शिव ठाकरे और साजिद खान के सिखाए पर चलते हैं। बस, इसके बाद से अब्दु उनसे खफा बैठे हैं।

उनके लिए बात वहां बिगड़ी, जब उन्होंने प्रियंका को अपना दुश्मन तो बना लिया, लेकिन दर्शकों को यह बात रास नहीं आई और उन्होंने अब्दु रोजिक को 'चुगली करने वाली आंटी' तक बता दिया।

अब्दु ने नॉमिनेशन के बाद साजिद खान से जमकर उनकी बुराइयां कीं। अब्दु रोजिक ने प्रियंका चहर चौधरी पर इल्जाम लगाया कि एक्ट्रेस ने अंकित को उनके लिए रोटी बनाने से मना किया था। इसके बाद से फैंस उनसे नाराज दिखाई दे रहे हैं।

नॉमिनेशन के बाद से ट्विटर पर अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) को लेकर कई ट्वीट किए गए हैं, जिन्हें आप नीचे पढ़ सकते हैं। कुछ ने उन्हें 'चुगली आंटी' बोला, तो कुछ ने प्रियंका का फैन न होते हुए भी उनकी बात को सही ठहराया। आप इन ट्वीट को नीचे पढ़ सकते हैं।
Advertisement
 
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
  3. अपने फोन या लैपटॉप में कैसे खोजें वाई-फाई का पासवर्ड, ये तरीका आएगा काम
  4. Sony Inzone H6 Air हेडफोन हुए दमदार गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें
  5. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  6. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  7. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  4. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  5. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  6. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  7. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  8. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  9. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
  10. Sony Inzone H6 Air हेडफोन हुए दमदार गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.