Bigg Boss 16 के बाद अब्दु रोजिक की बल्ले-बल्ले! अब इस बड़े विदेशी रियलटी शो में लेंगे एंट्री

तायजिकिस्तान के लोकप्रिय गायक Abdu Rozik Big Brother UK के अपकमिंग सीजन में एंट्री लेने वाले हैं, जो करीब पांच साल बाद बड़े बदलावों के साथ दोबारा वापसी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 जनवरी 2023 18:25 IST
ख़ास बातें
  • Abdu Rozik Big Brother UK के अपकमिंग सीजन में एंट्री लेने वाले हैं
  • करीब पांच साल बाद बड़े बदलावों के साथ दोबारा वापसी कर रहा है रियलटी शो
  • अब्दु सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और परफॉर्मर हैं

अब्दु की हाइट 3.2 फीट है और वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं।

अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) सीजन की शान रहे हैं। शो में एंट्री के साथ ही अब्दु ने पूरे देश में अपनी फैन फॉलोइंग को कई गुना बढ़ा दिया। अब, ऐसा प्रतीत होता है कि अब्दु की फेम यहीं नहीं रुकने वाली, क्योंकि एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अब्दु रोजिक बिग बॉस के बाद बिग ब्रदर यूके (Big Brother UK) में शिकरत करने वाले हैं, जो बिग बॉस के समान रियलिटी शो है। 

ETimes की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तायजिकिस्तान के लोकप्रिय गायक Abdu Rozik Big Brother UK के अपकमिंग सीजन में एंट्री लेने वाले हैं, जो करीब पांच साल बाद बड़े बदलावों के साथ दोबारा वापसी कर रहा है। रिपोर्ट कहती है कि Bigg Boss 16 से बाहर होने के बाद, अब्दु जून या जुलाई में शो के लिए रवाना होंगे।

जैसा कि हमने बताया बिग ब्रदर यूके पांच साल बाद फिर से नए सिरे से वापसी कर रहा है। शो का आखिरी सीजन 19 था, जो 2018 में सितंबर के मध्य से नवंबर के शुरुआती हफ्ते तक चला।

अब्दु सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और परफॉर्मर हैं। वह अपने खुद बनाए हुए गाने गाते हैं और वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड करते हैं। खबर है कि बिग बॉस सीजन 16 के अलावा वह सलमान खान की अपकमिंग मूवी 'किसी का भाई किसी की जान' में भी नजर आने वाले हैं।

अब्दु की हाइट 3.2 फीट है। वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। वह अपनी रीजनल लैंग्वेज में रैप करते हैं।  इनका एक वीडियो ओही दिल जोर काफी वायरल हुआ था जिसके बाद से ये काफी फेमस हो गए। बिग बॉस सीजन 16 में शिरकत करने के बाद इन्होंने Chota Bhaijaan नाम का एक हिंदी गाना भी गाया, जो भारत में तेजी से वायरल हुआ। Instagram पर ही इनके 73 लाख के लगभग फॉलोअर्स हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Big Brother 2023, Big Brother, Big Brother 20, abdu rozik
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  2. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  3. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  5. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  6. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  7. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  8. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  2. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  3. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  4. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  7. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  8. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
  9. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  10. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.