बिग बॉस 16 में अब्दू रोजिक ने लौटने पर दिखाया नया रंग, अपनी दोस्त निमृत को किया इग्नोर

कुछ दिनों पहले अब्दू अपने एक वीडियो गेम शूट के लिए घर से बाहर गए थे। जिसके बाद वीकेंड के वार में दोबारा उनकी घर में वापसी हो गई है

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2022 12:24 IST
ख़ास बातें
  • बिग बॉस 16 में लौटने के बाद बदला अब्दू का बिहेवियर
  • अब्दू रोजिक ने दोस्त निमृत को किया इग्नोर
  • नये गेम प्लान के साथ लौटे हैं अब्दू रोजिक

बिग बॉस 16 में एक बार फिर अब्दू रोजिक की एंट्री हो चुकी है। शो में वापस लौटने के साथ ही अब्दू गेम प्लान बनाकर आए हैं। उन्होंने आते ही अपनी दोस्त अब्दू को इग्नोर कना शुरू कर दिया है

Bigg Boss 16: तजाकिस्तान से आए छोटा भाईजान यानी अब्दू रोजिक बिग बॉस में पहले दिन से कंटेस्टेंट्स के पसंदीदा बने हुए हैं। बहुत से दर्शकों को भी वह काफी पसंद हैं। यही वजह है कि वह पहले दिन से अब तक बिग बॉस के टॉप कंटेस्टेंट्स में शुरू से ही नंबर एक पर बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले अब्दू अपने एक वीडियो गेम शूट के लिए घर से बाहर गए थे। जिसके बाद वीकेंड के वार में उनकी घर में दोबारा वापसी हो गई है। उनके आते ही सभी की आंखों में चमक देखने को मिली। वहीं एमसी स्टैन, शिव ठाकरे, साजिद खान और अब्दू की दोस्त निमृत भी उनके आने से काफी खुश दिखाई दिए।

वीकेंड के वार पर दोबारा अब्दू की घर में एंट्री हुई। उन्होंने घर में प्रवेश करते ही सलमान खान के अंदाज में कहा- स्वागत नहीं करोगे हमारा। उनकी आवाज सुनते ही सभी काफी खुश हो जाते हैं। अब्दू भी वापस लौटकर काफी खुश नजर दिखे लेकिन वापस आने के बाद से ही उनके व्यवहार में सभी को बदलाव नजर आ रहा है। वह साजिद और अपनी दोस्त निमृत को नजरंदाज कर रहे हैं।
Advertisement

अब्दू रोजिक के इस बदले व्यवहार को देखकर हर कोई हैरान है। छोटे मेहमान के इस बदले रंग को देखकर लगता है कि इस बार अब्दू बाहर से वापस आने के साथ ही अपना नया गेम प्लान बनाकर आए हैं। अब्दू के इस व्यवहार को देखकर निमृत को शॉक लगा है। उन्होंने इसका शो  में जिक्र भी किया गया कि- ऐसा लगता है अब्दू मुझे इग्नोर कर रहा है।
 
बिग बॉस की अपडेट देने वाले खबरी के मुताबिक, अब्दू रोजिक बाहर से आने के बाद गेम प्लान करके आए हैं। वह शो में साजिद और निमृत से कुछ दूरी रखेंगे। इसके साथ ही वह अब अपना अधिकतर समय शिव ठाकरे के साथ ही बिताएंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.