Bigg Boss 16: जन्नत जुबैर से टीना दत्ता तक, सलमान खान के शो में इन 7 कंटेस्टेंट की एंट्री पक्की

Bigg Boss 16 Contestants: शो में शिविन नारंग (Shivin Narang), जन्नत जुबैर (Jannat Zubair), प्रक्रुति मिश्रा (Prakruti Mishra), मदिराक्षी मुंडले (Madirakshi Mundle) का हिस्सा लेना कंफर्म हो गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 सितंबर 2022 20:41 IST
ख़ास बातें
  • Big Boss 16 में Shivin Narang, Jannat Zubair व Prakruti Mishra दिखेंगे
  • Madirakshi Mundle, Kanika Mann और Shaleen Bhanot की जगह भी पक्की
  • शो में Utran एक्ट्रेस Tina Dutta भी बतौर कंटेस्टेंट दिखाई देंगी

Bigg Boss 16 Contestants: Shivin Narang ने खतरों के खिलाड़ी 10 (Khatron Ke Khiladi) में भी भाग लिया था

Bigg Boss 16 Contestants: Bigg Boss का 16वां सीजन अक्टूबर में शुरू होने वाला है। शो की शुरुआत 2008 में हुई थी, लेकिन इसने लोकप्रियता हाल के कुछ वर्षों में हासिल की। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि इस बिग बॉस डच रियलिटी गेम शो Big Brother पर आधारित है, जिसमें देश और विदेश के कंटेस्टेंट बुलाए जाते हैं, जिन्हें एक घर के अंदर एक-साथ रखा जाता है। ये शो हाई वोल्टेज ड्रामा के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि शो की टीआरपी भी जबरदस्त तेजी से हर साल बढ़ती नजर आती है। पिछले सभी सीजन देश के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रियलिटी शो में शामिल थे। इस साल भी कई लोकप्रिय हस्थियां इस शो में हिस्सा लेने वाले हैं, जिनमें से कुछ के नाम कथित तौर पर कंफर्म हो चुके हैं।

NDTV के अनुसार, Bigg Boss 16 में शिविन नारंग (Shivin Narang), जन्नत जुबैर (Jannat Zubair), प्रक्रुति मिश्रा (Prakruti Mishra), मदिराक्षी मुंडले (Madirakshi Mundle), कनिका मान (Kanika Mann), शालीन भनोट (Shaleen Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Dutta) की एंट्री पक्की हो चुकी है।
Advertisement

Shivin Narang ने खतरों के खिलाड़ी 10 (Khatron Ke Khiladi) में भी भाग लिया था। उनकी लोकप्रियता के पीछे ड्रामा टीवी सीरियल Beyhadh 2 का भी हाथ है, जहां उन्होंने रुद्र नाम का किरदार किया था। कहा जाता है कि शिविन नारंग को बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड के रूप में आना था, लेकिन उन्होंने कहा था कि अगर वह किसी सीजन का हिस्सा बनेंगे, तो वह शुरू से ही शो करेंगे।

रिपोर्ट में बताया गया है कि Jannat Zubair ने भी शो के लिए हामी भर दी है। पिछले कुछ समय से कयास लगाए जा रहे थे कि शो का हिस्सा टिकटॉक स्टार और सोशल मीडिया इंफ्ल्युएंसर फैसल शेख (Faisal Shaikh) भी होंगे, लेकिन ऐसा अभी तक कंफर्म नहीं हुआ है। जन्नत जुबैर रहमानी एक अभिनेत्री हैं और कई टीवी शो और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इन्हें टिकटॉक जैसे शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर भी खासा पसंद किया जाता आया है।
Advertisement

Prakruti Mishra एक उडिया अभिनेत्री है, जिन्हें Bitti Business Wali टीवी शो में खासा पसंद किया गया है। ये इस साल अपने को-स्टार Babushaan Mohanty की पत्नी के साथ विवादों में भी रहीं। प्रकृति ने इस इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। वे 5 साल की उम्र से काम कर रही हैं।
Advertisement

Madirakshi Mundle को Siya Ke Ram टीनी शो के लिए जाना जाता है। उन्हें इस शो में बेहद पसंद किया गया। उन्होंने दक्षिण भारत में भी कई फिल्में की हैं। उन्होंने 2015 में तेलगु फिल्म Ori Devudoy के साथ अपने करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने अम्रुता का लीड रोल निभाया था।

रिपोर्ट बताती है कि Bigg Boss 16 ने Kanika Mann का नाम भी कंफर्म किया है।
Advertisement

Shaleen Bhanot का भी नाम बिग बॉस 16 के लिए कंफर्म कर दिया गया है। शालीन टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर के एक्स हस्बैंड हैं। एक्टर को खतरों के खिलाड़ी 12 में देखा गया था।
Advertisement

बिग बॉस 16 में फाइनली उतरन एक्ट्रेस Tina Dutta भी बतौर कंटेस्टेंट दिखाई देंगी। टीना कई शो में बता चुकी हैं कि वे बिग बॉस की बड़ी फैन हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  2. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  4. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  7. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  8. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  9. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  10. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.