Bigg Boss 16: वीकेंड पर शो में जबरदस्त ट्विस्ट! अब्दु रोजिक के साथ शो में एक और होस्ट की होगी एंट्री!

अब्दु रोजिक की री-एंट्री के अलावा अपडेट में कई बड़े खुलासे किए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2022 07:54 IST
ख़ास बातें
  • अब्दु रोजिक इस बार बिग बॉस की शुरुआत से ही सुर्खियों में रहे हैं।
  • 3.2 फीट के अब्दु रोजिक शो में एक बार फिर से एंट्री ले सकते हैं।
  • बिग बॉस ही नहीं, इस बार Google पर भी अब्दु रोजिक छाए रहे।

अब्दु रोजिक इस बार बिग बॉस शो की शुरुआत से ही सुर्खियों में रहे हैं।

बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का प्रसारण फरवरी तक भले ही बढ़ गया हो लेकिन हर गुजरते दिन के साथ इस शो में मसाला और ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है। बिग बॉस सीजन 16 की शुरुआत भी काफी धमाकेदार रही थी जिसमें एक कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। अब खबर है कि इस कंटेस्टेंट की शो में फिर से वापसी हो रही है। ये शो के सबसे चहेते और क्यूट कंटेस्टेंट रह चुके हैं। अब तो आप इनका नाम जान ही गए होंगे। अगर नहीं, तो हम आपको बता देते हैं कि अब्दु रोजिक शो में फिर से एंट्री ले सकते हैं। 

Bigg Boss 16 में सबका दिल जीतने वाले 3.2 फीट के अब्दु रोजिक शो में एक बार फिर से एंट्री ले सकते हैं। बिग बॉस के मेकर्स की ओर से अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन शो के फैन पेज पर इसके बारे में साफ-साफ लिखा गया है कि इस हफ्ते शो में क्या क्या धमाल होने वाला है। इस वीकेंड पर अब्दु रोजिक फिर से शो में दिखाई दे सकते हैं। अब्दु रोजिक के शो में लौटने की खबरें पहले भी कई बार आ चुकी हैं। हालांकि जब वह बिग बॉस हाउस से गए थे तो बिग बॉस ने कहा था कि अब्दु जब घर में वापस आएंगे तो उनको बिग बॉस की नहीं, बल्कि घर के सदस्यों की परमिशन लेनी होगी। 

अब्दु रोजिक की री-एंट्री के अलावा अपडेट में कई बड़े खुलासे किए गए हैं। इस पोस्ट में लिखा गया है कि इस वीकेंड पर सलमान खान शो के अकेले होस्ट नहीं होंगे, बल्कि उनके साथ मनीष पॉल भी शो होस्ट करते दिखाई देंगे। यह शो क्रिसमस स्पेशल होगा। इतना ही नहीं, इस बार रितेश देशमुख भी जेनेलिया डिसूजा के साथ शो में दिखाई देंगे। अपडेट में लिखा गया है कि एलिमिनेशन में भी कुछ ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। एलिमिनेशन के लिए अंकिता गुप्ता और विकास मानकतला के साथ शिजिता और टीना दत्ता का नाम भी शामिल है। अब देखना होगा कि इस हफ्ते शो से इन चारों में से कौन सा कंटेस्टेंट बाहर जाता है। 

अब्दु रोजिक इस बार बिग बॉस 16 की शुरुआत से ही सुर्खियों में रहे हैं। पहले शो में उनकी एंट्री पर लोगों ने उनको खूब पसंद किया। फिर अपने चुलबुले अंदाज से उन्होंने लोगों का दिल जीतने में भी देर नहीं लगाई। पहले दिन से ही वह सबके चहेते बन गए और बिग बॉस हाउस से उनके जाने का अन्य कंटेस्टेंट्स को दुख भी बहुत हुआ। बिग बॉस ही नहीं, इस बार Google पर भी अब्दु रोजिक छाए रहे। हाल ही में एक रिपोर्ट में सामने आया था कि अब्दु रोजिक इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सिलेब्रिटीज में से एक हैं। साल 2022 की गूगल ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल इंटरनेट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन, बिग बॉस प्रतियोगी अब्दु रोजिक और गाना कच्चा बादाम से फेमस हुईं अंजलि‍ अरोड़ा को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत
  2. कहीं कोई चोरी-छिपे आपका Wi-Fi तो नहीं चला रहा? ऐसे करें चेक
  3. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
  4. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  5. Airtel ने नॉर्थ इंडिया में मजबूत किया 5G नेटवर्क, 77 जिलों में लगाए 2,900+ साइट्स
  6. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  7. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  2. Airtel ने नॉर्थ इंडिया में मजबूत किया 5G नेटवर्क, 77 जिलों में लगाए 2,900+ साइट्स
  3. Elon Musk की स्टारलिंक को भारत में लगा झटका, सर्विस के लॉन्च में हो सकती है देरी!
  4. Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत
  6. Amazfit Bip Max स्मार्टवॉच लॉन्च, 4GB स्टोरेज के साथ 20 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  7. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  8. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  9. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  10. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.