Bigg Boss 16: अर्चना गौतम ने पकड़ा शिव ठाकरे का गला! बिग बॉस ने दिखाया बाहर का रास्ता

दोनों की लड़ाई की ये खबर जैसे ही बाहर आई, अर्चना इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगीं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 नवंबर 2022 12:27 IST
ख़ास बातें
  • अर्चना गौतम और शिव ठाकरे की हाथापाई
  • शिव ठाकरे पर भड़की अर्चना
  • हाथापाई में पकड़ लिया गला

बिग बॉस 16 के अर्चना गौतम और शिव ठाकरे में लड़ाई का एक वीडियो सामने आया है।

बिग बॉस-16 (Bigg Boss 16) के एपिसोड में दर्शकों को कुछ ऐसा देखने को मिलने वाला है जो आज से पहले कभी किसी ने नहीं देखा। बिग बॉस में लड़ाई झगड़े होना आम बात है। कंटेस्टेंट आपस में गाली गलौच भी करते देखे जाते हैं, लेकिन इस बार तो बात गला दबाने तक पहुंच गई। जी हां, बिग बॉस शो के प्रोमो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अर्चना गौतम और शिव ठाकरे के बीच हाथापाई हो गई है। अर्चना पर इसकी गंभीर गाज गिरी है, ऐसा कहा जा रहा है। 

बिग बॉस 16 के अर्चना गौतम और शिव ठाकरे में लड़ाई का एक वीडियो सामने आया है। यहां पर इन दोनों की लड़ाई केवल बातों तक नहीं, बल्कि हाथापाई तक पहुंच गई। अर्चना गौतम ने शिव ठाकरे पर हाथ उठा दिया और वो उसका गला तक दबाने लगी। इस हाथापाई में शिव ठाकरे को चोट लगने की खबरें भी आ रही हैं जिसके बाद अर्चना को इसके लिए दोषी ठहराया गया है। इन दोनों की लड़ाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आज से पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था कि लड़ाई के दौरान किसी कंटेस्टेंट ने दूसरे कंटेस्टेंट का गला पकड़ने की कोशिश की हो। 

Advertisement
दरअसल, अर्चना गौतम को शिव ठाकरे के एक कमेंट का बुरा लग गया और वो गुस्से से लाल हो गईं। आग बबूला हुई अर्चना ने शिव ठाकरे को चोट पहुंचाने की कोशिश की। उसका गला पकड़ कर दबाने की कोशिश की। इसके बाद दोनों को कन्फेशन रूम में बुलाया गया जहां पर बिग बॉस ने इस बात का फैसला शिव ठाकरे पर छोड़ दिया। शिव ठाकरे ने अर्चना को घर से बाहर करने की मांग की। हालांकि, अभी अर्चना के घर से निकाले जाने की अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन खबर है कि वूट पर अब बिग बॉस 16 का लाइव स्ट्रीम बंद कर दिया गया है। 

दोनों की लड़ाई की ये खबर जैसे ही बाहर आई, अर्चना इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगीं। दर्शकों ने उन्हें शो में वापस लाने की मांग की है। अर्चना को स्ट्रॉंग कंटेस्टेंट माना जाता है। वह घर में काफी एक्टिव रहती हैं और हर टास्क में आगे बढ़कर हिस्सा लेती हैं। बिग बॉस 16 में आने से पहले अर्चना गौतम बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुकी हैं। वह जर्नलिज्म स्टूडेंट भी रही हैं। इसके अलावा उन्होंने इलेक्शन में भी हाथ आजमाया है, जिसमें वह हार गई थीं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.