• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bigg Boss 16: अर्चना को अब्दू पर आया गुस्सा, बोलीं "एक महीना हो गया, और कितने दिन मेहमान रहेगा।"

Bigg Boss 16: अर्चना को अब्दू पर आया गुस्सा, बोलीं "एक महीना हो गया, और कितने दिन मेहमान रहेगा।"

अर्चना की इस बात पर अब्दू भी चुप नहीं रहे और उन्होंने कह दिया, "जबान बहुत लंबी हो चुकी है, इसे काटने की जरूरत है।" इतना ही नहीं, अब्दु ने चिल्लाकर अर्चना को जेल जाने के लिए भी कह डाला।

Bigg Boss 16: अर्चना को अब्दू पर आया गुस्सा, बोलीं

भारत में Abdu Rozik की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है

ख़ास बातें
  • अब्दू को अकसर घर में मौज-मस्ती करते या आराम फरमाते देखा जाता है
  • अर्चना गौतम (Archana Gautam) ने अब्दू को लेकर शिकायत की है
  • Twitter पर दोनों के फैंस आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं
विज्ञापन
Bigg Boss 16: सलमान खान के शो की शुरुआत से ही अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) बाहर वालों के तो चहेते बने ही हुए हैं, साथ ही इन्हें घर के अंदर भी बहुत पसंद किया जा रहा है। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि एक घर वाले को अब अब्दु का विदेशी महमान बने रहना रास नहीं आ रहा है। अब्दु को अकसर घर में मौज-मस्ती करते या आराम फरमाते देखा जाता है। वहीं, दूसरी ओर घर के सदस्य काम को लेकर आपस में झगड़ते नजर आते हैं। अब, घर की एक सदस्य अर्चना गौतम (Archana Gautam) ने अब्दु को लेकर बिग बॉस से शिकायत की है, जिसे लेकर सोशल मीडिया भी बंट गया है। 

दरअसल, Bigg Boss 16 में बीते दिन दिखाया गया कि निमृत कौर आहलुवालिया के सोने पर बिग बॉस ने कुकड़ु कूं बजाया। इसपर अर्चना गौतम ने कहा "कौन सो गया तुम्हारी मंडली में से, निमृत। अब तो कैप्टन फायर।" अर्चना की शिकायत यहीं नहीं रुकी। इसके बाद उन्होंने अब्दू पर निशाना साधा और कहा, "एक महीना हो गया, और कितने दिन मेहमान रहेगा। मेरा प्रतियोगी है वो।" 

अर्चना की इस बात पर अब्दू भी चुप नहीं रहे और उन्होंने कह दिया, "जबान बहुत लंबी हो चुकी है, इसे काटने की जरूरत है।" इतना ही नहीं, अब्दु ने चिल्लाकर अर्चना को जेल जाने के लिए भी कह डाला।

एक तरफ दोनों के बीच यह नोक झोक हुई और दूसरी ओर सोशल मीडिया अर्चना और अब्दू के पक्ष में बंट गया। कई मशहूर हस्थियों ने भी इस बात पर टिप्पणी की। कुछ ने अर्चना की बात को सही ठहराया और कुछ ने अब्दू की साइड ली।
 

Bigg Boss का हिस्सा रह चुके Andy ने भी ट्वीट किया और लिखा, "जितनी भी #ArchanaGuatam इरिटेटिंग हो। पर यहां सही है! #AbduRoziq कितने दिन महमान बने रहेगा? वह बराबर प्रतियोगी है, प्रतियोगी बनके खेलो। फ्री में किसी को ट्रोफी क्यों दे दें?"
 

वहीं, एक्टर शार्दुल पंडित ने भी अर्चना गौतम और अब्दु रोजिक की इस लड़ाई पर ट्वीट किया और लिखा "अर्चना का कहना है कि अब्दु एक बच्चा नहीं है, बल्कि कंटेस्टेंट है। इसमें कुछ गलत नहीं है जो भी अर्चना ने कहा है। अब्दु रोजिक एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं तो उनसे वैसा ही व्यवहार करना चाहिए न कि कम।"

यहां कई यूजर्स ने अर्चना की बात से सहमति जताई है, लेकिन कुछ ने अब्दु रोजिक का भी साथ दिया। आप इन ट्वीट को नीचे देख सकते हैं।
 
 
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  2. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  3. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  4. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  6. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  7. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  8. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  9. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  10. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »