Bigg Boss 16: शो से बाहर होंगे साजिद खान! महिला आयोग ने उठाया बड़ा कदम

शो के पहले दिन से ही साजिद खान को शो से निकाले जाने की बातें सोशल मीडिया पर सामने आने लगी थीं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2022 10:27 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने लिखा पत्र
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लिखा पत्र
  • शो से बाहर किए जाने की पत्र में की है अपील

साजिद खान को बिग बॉस शो से बाहर करने की लगातार उठ रही है मांग

Bigg Boss 16 के कंटेस्टेंट साजिद खान जल्द ही शो से बाहर हो सकते हैं। फिल्म मेकर को शो से बाहर करने की मांग अब जोर पकड़ रही है। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने एक बड़ा कदम उठाया है। साजिद खान के खिलाफ सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय में महिला आयोग की ओर से एक पत्र भेजा गया है जिसमें उन्हें शो से बाहर किए जाने की मांग की गई है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी। 

Bigg Boss 16 को 1 अक्टूबर को एयर किया गया था। शो में जब साजिद खान की एंट्री हुई तो ऑडियंस भी हैरान रह गई। उसके बाद इन्हें शो से बाहर करने की बात उठने लगी। इसका कारण मी टू मूवमेंट में साजिद पर कई महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया जाना था। अब दिल्ली महिला आयोग ने इस संबंध में कड़ा रुख अपनाते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर साजिद खान को शो से बाहर करने की अपील की है। आयोग का कहना है कि #MeToo movement का आरोपी किसी शो का हिस्सा कैसे हो सकता है। 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एक ट्वीट में कहा, "#MeToo movement के दौरान 10 महिलाओं ने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ये सभी शिकायतें उनकी विकृत मानसिकता का सबूत देती हैं। अब इनको बिग बॉस में जगह दी गई है, जो कि गलत है। मैंने @ianuragthakur को लिखा है कि उन्हें इस शो से बाहर किया जाए।"

साजिद खान को शो से बाहर किए जाने को लेकर पब्लिक के जरिए भी मांग उठाई जा रही है। शो के पहले दिन से ही साजिद खान को शो से निकाले जाने की बातें सोशल मीडिया पर सामने आने लगी थीं। स्वाति मालीवाल का कहना है कि शो के मेकर्स उन्हें निकालना नहीं चाहते हैं क्योंकि इससे उन्हें टीआरपी मिल रही है। चूंकि उनको लेकर कॉन्ट्रोवर्सी चल रही है इसलिए वे इसका फयदा टीआरपी के लिए उठाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि साजिद खान के खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं, वे बेहद गंभीर हैं और जल्द से जल्द इनकी पड़ताल की जानी चाहिए। नेशनल टेलीविजन या ओटीटी पर भी इस तरह के आरोपी को प्रमोट नहीं किया जाना चाहिए। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  4. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  9. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.