Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन ने टीजर में बताई रिलीज डेट, वीडियो को मिल चुके हैं 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज

Bhool Bhulaiyaa के सीक्वल की घोषणा की गई है, जिसका एक टीजर फिल्म के लीड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स में भी शेयर किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 मार्च 2023 18:54 IST
ख़ास बातें
  • Bhool Bhulaiyaa 3 की रिलीज डेट का ऐलान किया गया है
  • अगले साल दीवाली में रिलीज होगी फिल्म
  • भूल भुलैया 2 ने की थी जबरदस्त कमाई

Bhool Bhulaiyaa 3 को अगले साल दीवाली में रिलीज किया जाएगा

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) फैंस के लिए एक अच्छी खबर है कि वे अगले साल अपने चहेते सितारे को भूल भुलैया 3 में देखने वाले हैं। कार्तिक ने अपकमिंग Bhool Bhulaiyaa 3 को टीज किया है और जानकारी दी है कि फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। पिछले साल की भुल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। शुरुआत में शंका जताई जा रही थी कि अक्षय कुमार स्टारर Bhool Bhulaiyaa 1 की तुलना में कार्तिक आर्यन अच्छा मुकाबला नहीं कर पाएंगे, लेकिन फिल्म में कार्तिक की एक्टिंग और कॉमेडी टाइमिंग को खूब पसंद किया गया। अब, एक्टर Bhool Bhulaiyaa 3 में फिर देखने को मिलेंगे।

Bhool Bhulaiyaa के सीक्वल की घोषणा की गई है, जिसका एक टीजर फिल्म के लीड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स में भी शेयर किया है। Bhool Bhulaiyaa 3 के इस अनाउंसमेंट टीजर में कार्तिक आर्यन कहते हैं, "क्या लगा कहानी खत्म हो गई? दरवाजे तो बंद होते ही हैं, ताकि एक दिन फिर से खुल सकें। मैं सिर्फ आत्माओं से बात ही नहीं करता, आत्मा मेरे अंदर आ भी जाती हैं।"
Advertisement
 

टीजर में भुल भुलैया 3 के रिलीज की जानकारी भी दी गई है। फिल्म अगले साल दीवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस टीजर को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने अपने ट्वीट में लिखा, "दीवाली 2024 में रूह बाबा फिर से आ रहा है।" बता दें कि भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन को लोग रूह बाबा नाम देते हैं।

सोशल मीडिया पर भुल भुलैया 3 से जुड़ा यह टीजर वायरल हो रहा है। कार्तिक आर्यन द्वारा शेयर किए गए वीडियो को खबर लिखते समय तक 14 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था और इसे 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका था।
Advertisement

फिलहाल मेकर्स ने फिल्म में अन्य कलाकार, जैसे भूल भुलैया 2 की कियारा आडवानी या पहले और दूसरे दोनों पार्ट में देखे गए छोटे पंडित उर्फ राजपाल यादव के मौजूद होने पर चुप्पी साधी हुई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.