मरने के बाद भी गाएंगे सिंगर! AR Rahman ने AI की मदद से 2 गायकों की आवाज को किया ‘जिंदा’

AR Rahman AI : सिंगर बंबा बाक्या और शाहुल हमीद की आवाज को दोबारा ‘जिंदा’ करने के लिए एआई का इस्‍तेमाल किया गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 जनवरी 2024 15:53 IST
ख़ास बातें
  • एआई की मदद से गायकों की आवाज को किया जिंदा
  • एआर रहमान ने किया कमाल
  • रजनीकांत की अपकमिंंग फ‍िल्‍म में सुनाई देगी आवाज

दोनों दिवंगत सिंगर्स की आवाज रजनीकांत की अपकमिंग फ‍िल्‍म ‘लाल सलाम’ में ‘थिमिरी येझुदा’ नाम के एक गाने में सुनाई देगी।

AR Rahman AI : एआई यानी आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस ने हर क्षेत्र में अपना दखल शुरू कर दिया है। म्‍यूजिक की दुनिया में भी इसका इस्‍तेमाल अब शुरू हो गया है। ऑस्‍कर विजेता कंपोजर एआर रहमान ने बताया है कि उन्‍होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट फिल्म ‘लाल सलाम' में दो ऐसे गायकों की आवाज इस्‍तेमाल की है, जो इस दुनिया में नहीं हैं। उन्‍होंने बताया है कि सिंगर बंबा बाक्या और शाहुल हमीद की आवाज को दोबारा ‘जिंदा' करने के लिए एआई का इस्‍तेमाल किया गया।  

खबर के सामने आने के बाद इंटरनेट पर यूजर्स अलग-अलग रिएक्‍शन दे रहे हैं। कुछ लोग एआर रहमान के टैलंट की तारीफ कर रहे हैं, जबकि‍ कई का मानना है कि यह सही नहीं है। 
Advertisement

दोनों दिवंगत सिंगर्स की आवाज रजनीकांत की अपकमिंग फ‍िल्‍म ‘लाल सलाम' में ‘थिमिरी येझुदा' नाम के एक गाने में सुनाई देगी। एआर रहमान का कहना है कि उन्‍होंने सिंगर्स की फैमिली से इस बात की परमिशन ली है और आवाज इस्‍तेमाल करने के लिए पेमेंट भी किया है। 
 

रहमान ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर लिखा कि हमने गायकों के परिवारों से इजाजत ली और उनकी आवाज एल्गोरिदम का इस्‍तेमाल करने के लिए पेमेंट भी किया। रहमान का कहना है कि अगर हम तकनीक का सही तरीके से इस्‍तेमाल करते हैं, तो कोई खतरना नहीं है। उन्‍होंने लिखा, नॉस्टैल्जिया का सम्मान करें।

हालांकि कुछ यूजर्स इस कदम को सही नहीं ठहरा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इससे इंडस्‍ट्री में उन सिंगर्स को झटका लगेगा जो खुद को स्‍थापित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं अन्‍य यूजर्स रहमान की क्र‍िएटिवि‍टी की तारीफ कर रहे हैं। फ‍िल्‍म लाल सलाम को निर्देशित कर रही हैं ऐश्वर्या रजनीकांत। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार फ‍िल्‍म में रजनीकांत ऐक्‍शन करते हुए नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्टों में यह भी लिखा गया है कि ऐसा पहली बार होगा जब इंडस्‍ट्री में किसी दिवंगत सिंगर की आवाज को एआई की मदद से दोबारा क्रिएट किया जा रहा है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.