Ant-Man and the Wasp Quantumania: 17 मई को इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है लेटेस्ट एंट-मैन फिल्म

Disney+ Hotstar ने जानकारी दी है कि Ant-Man and the Wasp: Quantumania फिल्म प्लेटफॉर्म पर 17 मई को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 मई 2023 22:23 IST
ख़ास बातें
  • Ant-Man and the Wasp Quantumania फिल्म Disney+ Hotstar पर आएगी
  • 17 मई को होगी रिलीज
  • 17 फरवरी को बड़े पर्दे पर हुई थी रिलीज
Ant-Man and the Wasp: Quantumania फिल्म Marvel को 17 फरवरी को रिलीज किया गया था। फिल्म ने उम्मीद से कम बिजनेस किया। दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी इसे मिले-जुले रिव्यू मिलें। हालांकि, फिर भी अगर आप फिल्म को बड़े पर्दे पर ना देख पाने के लिए निराश हैं, तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि फिल्म जल्द OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। फिल्म Disney+ Hotstar पर आएगी और इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है।

Disney+ Hotstar ने जानकारी दी है कि Ant-Man and the Wasp: Quantumania फिल्म प्लेटफॉर्म पर 17 मई को रिलीज हो रही है। जैसा कि हमने ऊपर बताया, फिल्म को मिले-जुले रिव्यूज मिले हैं और एंटरटेनमेंट वेबसाइट Sacnilk के आंकड़ों की मानें, तो हॉलीवुड मूवी ने 474 मिलियन डॉलर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। वहीं, भारत में इसने 46.66 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।
Advertisement

Ant Man And The Wasp: Quantumania इस सीरीज की तीसरी फिल्म है। इससे पहले एंट-मैन सीरीज की पहली फिल्म 2015 में रिलीज की गई थी। दूसरा भाग 2018 में एंटमैन एंड द वास्प के नाम से रिलीज किया गया था। फ‍िल्‍म में क्वांटम रियल्म की खोज, नए जीवों से बातचीत प्रमुख आकर्षण हैं।
 

इसमें स्कॉट लैंग/एंट-मैन के रूप में पॉल रुड हैं और होप वैन डायने/वास्प के रूप में इवांगेलिन लिली मौजूद हैं। लेटेस्ट एंट-मैन फिल्म मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में नए खलनायक को सामने लाती है, जिसे जोनाथन मेजर्स ने निभाया है। इस करैक्टर का नाम कांग द कॉन्करर है।
Advertisement

Disney+Hotstar ने फिल्म के पोस्टर को चार भाषाओं - हिंदी, तेलुगू, तमिल और इंग्लिश में शेयर किया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  2. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  8. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.