Animal Collection : 10 दिनों में रणबीर की फ‍िल्‍म ने 430 करोड़ से ज्‍यादा कमाए! जानें लेटेस्‍ट अपडेट

Animal Collection in India latest update : यही सिलसिला जारी रहा, तो रणबीर की फ‍ि‍ल्‍म इस वीकेंड तक भारत में 500 करोड़ रुपये के क्‍लब में एंट्री कर जाएगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2023 17:18 IST
ख़ास बातें
  • एनिमल का कलेक्‍शन भारत में 430 करोड़ के पार
  • लगातार फ‍िल्‍म कर रही है अच्‍छा कलेक्‍शन
  • जल्‍द यह फ‍िल्‍म कर सकती है 500 करोड़ के क्‍लब में एंट्री

आंकड़ों से पता चला है कि Animal ने बीते शनिवार 34.74 करोड़ रुपये बॉक्‍स ऑफ‍िस पर बटोरे। रविवार को इसमें इजाफा हुआ।

Photo Credit: T series

Animal Collection in India latest update : रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म एनिमल (Animal) भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर धड़ल्‍ले से कमाई कर रही है। वीकेंड को लेकर जो उम्‍मीदें लगाई गई थीं, वो सही साबित हुई हैं। मेकर्स ने बताया है कि एनिमल ने अपने दूसरे वीकेंड पर भारत में 87.56 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। इसके साथ ही फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन 430 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। यही सिलसिला जारी रहा, तो रणबीर की फ‍ि‍ल्‍म इस वीकेंड तक भारत में 500 करोड़ रुपये के क्‍लब में एंट्री कर जाएगी। 
 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों से पता चला है कि Animal ने बीते शनिवार 34.74 करोड़ रुपये बॉक्‍स ऑफ‍िस पर बटोरे। रविवार को इसमें इजाफा हुआ और कमाई 36 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। ट्रैकर का दावा है कि एनिमल ने रिलीज के 10 दिनों में भारत में 431.27 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस कलेक्‍शन में से 388.37 करोड़ रुपये हिंदी वर्जन से आए हैं। तेलेगु भाषा में फ‍िल्‍म ने 38.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 

क्‍योंकि अब तीसरा सोमवार आ गया है और वीकेंड भी खत्‍म हो चुका है, तो अब फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन सिकुड़ सकता है। हालांकि इस वीकेंड तक इसके 500 करोड़ रुपये पार कर जाने का अनुमान है। 
Advertisement

एनिमल के साथ रिलीज हुई अभिनेता विकी कौशल की फ‍िल्‍म सैम बहादुर (Sam Bahadur Collection) समीक्षकों और दर्शकों को पसंद तो आई है, लेकिन इसका फुटफॉल ज्‍यादा नहीं है। 10 दिनों में सैम बहादुर ने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 56.55 करोड़ रुपये का करोबार किया है। खास यह है कि फ‍िल्‍म का बजट 55 करोड़ रुपये बताया जाता है। 

दोनों फ‍िल्‍मों के पास अभी 10 दिनों का वक्‍त बाकी है। याद रहे कि शाहरुख खान की फ‍िल्‍म डंकी 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। यह फ‍िल्‍म एक ब्‍लॉकस्‍टर बन सकती है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.