Amitabh Bachchan के साथ काम कर चुका एक्टर गिरफ्तार, ‘झुंड’ फिल्म में किया था रोल

Amitabh Bachchan Co-actor Arrested : अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड में इस एक्टर ने काम किया था। अब हाल ही के खबरों के मुताबिक प्रियांशु क्षत्रिय को पांच लाख की चोरी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 नवंबर 2022 18:31 IST
ख़ास बातें
  • प्रियांशु क्षत्रिय पर पांच लाख रुपये और जूलरी चोरी का आरोप
  • फिल्म 'झुंड' में बाबू क्षेत्री का निभाया रोल
  • ट्रेन से मोबाईल चोरी में भी नाम शामिल

फिल्म झुुंड में अमिताभ बच्चन के साख नजर आए एक्टर प्रियांशु पर चोरी का आरोप लगाया गया है।

Amitabh Bachchan Co-actor Arrested :  महा नायक अमिताभ बच्चन के फिल्म ‘झुंड' इसी साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चनन ने फुटबॉल कोच की भूमिका निभाई थी। साथ ही इस फिल्म में कई चाइल्ड आर्टिस्ट भी थे जो अपने कोच से फुटबॉल की ट्रेनिंग लेते हैं। और इन्हीं में एक थे प्रियांशु क्षत्रिय। फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही आई एक खबर के मुताबिक, प्रियांशु पर चोरी का आरोप लगाया गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मसला।
 
पांच लाख रुपये और जूलरी चोरी का आरोप
Advertisement

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियांशु पर एक 64 वर्षिय आदमी दीप मांडवे ने चोरी का आरोप लगाया है जिसके बाद नागपुर पुलिस ने प्रियांशु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दीप मांडवे ने अपने घर मकानपुर इलाके से पांच लाख रुपये नगदी और जूलरी चोरी होने की शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए एक्टर प्रियांशु को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेशे भी किया गया। जिसमें उसे पुलिस की कस्टडी में रखने का आदेश दिया गया है। पुलिस वालों ने चोरी किए गए सामान की रिकवरी भी कर ली है।
 
ट्रेन से मोबाइल चोरी में भी शामिल
Advertisement

पहले भी एक ट्रेन में मोबाइल चोरी के एक मामले में प्रियांशु शामिल था। इस मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने पूरे गिरोह पर से पर्दा हटाते हुए प्रियांशु को पकड़ा था। पुलिस का कहना है कि उन्होंने चोरी किए गए सभी सामान को बरामद कर लिया है।
Advertisement
 
फिल्म 'झुंड' में बाबू क्षेत्री का निभाया रोल

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ झुंड' ( Jhund ) में प्रियांशु क्षत्रिय ने बाबू क्षेत्री का किरदार निभाया था। नागराज मंजुले के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म झुग्गी- झोपड़ी में रह रहे बच्चे और उनके फुटबॉल ट्रेनिंग पर आधारित है। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने विजय बरसे नाम के एक फुटबॉल कोच की दमदार भूमिका निभाई है। वो अपनी ट्रेनिंग से उन बच्चों को फुटबॉल खेलने के लिए तैयार करते हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.