Pushpa 2 Trailer: अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज! साड़ी, गहनों में नज़र आए एक्टर!

'पुष्पा: द राइज' (Pushpa: The Rise) को 2021 में रिलीज किया गया था और इसने रिलीज के साथ ही जबरदस्त कमाई की थी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2023 14:22 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) का पोस्टर और ट्रेलर सामने आ चुका है।
  • पुष्पा 2 का ये पोस्टर फैंस के बीच छाया हुआ है
  • फिल्म को सुकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं।

पुष्पा 2 का ये पोस्टर फैंस के बीच छाया हुआ है

Pushpa 2 Trailer: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) के पोस्टर के साथ ही ट्रेलर भी जारी हो गया है। ट्रेलर के सामने आते ही इंडस्ट्री में खलबली मच गई है, क्योंकि यह काफी धमाकेदार दिख रहा है। ट्रेलर व पोस्टर को फैंस का जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। इस पोस्टर में अल्लू अर्जुन का बिल्कुल नया लुक नजर आ रहा है। इस नए लुक को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर पोस्टर के लिए जबरदस्त रेस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। आइए आपको Pushpa 2 के ट्रेलर और इसकी रिलीज के बारे में लेटेस्ट अपडेट बताते हैं। 

फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) का पोस्टर और ट्रेलर सामने आ चुका है। पोस्टर में अल्लू अर्जुन के इस लुक को देखकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं क्योंकि इस पोस्टर में वह साड़ी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने गले में फूलों का भारी हार और नींबू जैसे फलों की माला भी डाली हुई है। उनके माथे पर बंदिया और गले में भारी जूलरी भी नजर आ रही है। फैंस उनके इस लुक की तुलना देवी मां के रूप से कर रहे हैं। पोस्टर रिलीज के मौके पर एक्टर ने कमेंट कर लिखा, 'पुष्पा द रूल शुरू होती है।' आप भी देखें ये धमाकेदार पोस्टर- 

Advertisement
पुष्पा 2 का ये पोस्टर फैंस के बीच छाया हुआ है और यूजर्स सोशल मीडिया पर जमकर इस पर प्यार लुटा रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने अपने Twitter हैंडल से जो पोस्टर शेयर किया है उस पर यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिया है। साथ ही यूजर्स ने ये भी बताया है कि उनके इस लुक का आखिर मतलब क्या है। एक यूजर ने कमेंट कर बताया है कि तिरुपति (जहां पर फिल्म की कहानी आधारित है) में गंगाम्मा तल्ली जतारा के लिए कई तरह के गेटअप धारण करने की परंपरा है, यहां लोग अपने अनुष्ठानों को पूरा करने के लिए मंदिर आते हैं।

Pushpa 2 Trailer
फिल्म को सुकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का लेखन भी उन्होंने ही किया है। मेकर्स की ओर से फिल्म का हिंदी ट्रेलर भी लॉन्च कर दिया गया है। इसे अब तक 2.2 करोड़ लोग देख चुके हैं और 12 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। आप भी देखें इसका रोंगटे खड़े कर देने वाला ये ट्रेलर- 

Advertisement
Pushpa 2 starcast
पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के अलावा पहले की तरह रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में होंगी। फहद फासिल और अनसुया भारद्वाज भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। Pushpa 2 को इसके पहले भाग से भी बड़े स्केल पर बनाया जा रहा है। 
आपको बता दें कि 'पुष्पा: द राइज' (Pushpa: The Rise) को 2021 में रिलीज किया गया था और इसने रिलीज के साथ ही जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म को फैंस ने बेहद पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने 350 करोड़ रुपये से ऊपर का कलेक्शन किया। अकेले हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.