Hera Pheri 3: हेरा फेरी-3 की कहानी से उठा पर्दा! परेश रावल ने कहा- अबकी बार होगी इंटरनेशनल ...

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी को फ्रेंचाइजी के पहले दो भागों में बहुत पसंद किया गया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 फरवरी 2023 16:59 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म की शूटिंग तीन महीने के अंदर शुरू होने वाली है- परेश रावल
  • खबर है कि कार्तिक आर्यन अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।
  • पहली फिल्म 'हेरा फेरी' 2000 में आई थी।

हेरा-फेरी 3 में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की वही पुरानी तिकड़ी नजर आने वाली है

Photo Credit: Instagram/image shared by Akshay Kumar

Hera Pheri 3 Update: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' का तीसरा भाग इन दिनों खूब चर्चा में है। दरअसल इस सीक्वल को लेकर पिछले कई महीने से चर्चा गर्म है। जब से फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है, तब से ही इस बात पर विवाद चला रहा है कि फिल्म में अक्षय कुमार राजू के किरदार में होंगे या नहीं। लेकिन अब फिल्म का टीजर शूट होने की खबर भी आ चुकी है जिसमें Hera Pheri 3 में अक्षय कुमार की मौजूदगी भी कंफर्म हो चुकी है। इतना ही नहीं, इन तीनों की तिकड़ी फिल्म में अब क्या धमाल करने वाली है, इस बात से परेश रावल ने पर्दा उठा दिया है। आइए आपको हेरा फेरी 3 लेटेस्ट अपडेट से रूबरू करवाते हैं। 

हेरा-फेरी 3 में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की वही पुरानी तिकड़ी नजर आने वाली है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इतना ही नहीं, पिछले दिनों जब खबर आई थी कि अक्षय कुमार की जगह फिल्म में राजू का रोल कार्तिक आर्यन को दिया जा रहा है, तब फैंस नाराज हो गए थे और अक्षय कुमार की फिल्म में वापसी की मांग करने लगे थे जिसका असर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला था। लेकिन अब कंफर्म है कि फिल्म में अक्षय कुमार भी होंगे और हाल ही वे इसका टीजर शूट करने पहुंचे थे जहां तीनों मेन कैरेक्टर्स एक साथ एक फ्रेम में दिखाई दिए थे। इस बीच परेश रावल ने हेरा फेरी 3 की स्टोरी (Story of Hera Pheri 3) से पर्दा उठा दिया है। 

Hera Pheri 3 की स्टोरी के बारे में परेश रावल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है। एक्टर ने मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि इस बार तीनों किरादर विदेश में एक स्कैम में फंसने वाले हैं। खबर है कि कार्तिक आर्यन अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। परेश रावल ने कहा है कि पहले अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन दोनों ही इस फिल्म में काम करने वाले थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि फिल्म में राजू, श्याम और बाबू भैया का किरदार वे तीनों ही निभाते नजर आएंगे और इस बार वह विदेशों में हेरा-फेरी करते नजर आएंगे। 

एक्टर ने आगे बताते हुए कहा कि फिल्म की शूटिंग तीन महीने के अंदर शुरू होने वाली है। शुरुआत में फिल्म मुंबई में शूट होगी। उसके बाद इसकी कहानी कैरेक्टर्स को विदेशों में ले जाती है। जहां पर अबू धाबी, दुबई और लॉस एंजिलिस में स्टोरी आगे बढ़ती है। यानि कि तीनों लोग इस बार दुनियाभर में हेरा-फेरी करते नजर आएंगे। हेरा फेरी 3 का निर्देशन फरहाद सामजी करेंगे, ऐसा कहा जा रहा है। इससे पहले वे हाउसफुल 4, बच्चन पांडे के लिए भी हाथ आजमा चुके हैं। 
Advertisement

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी को फ्रेंचाइजी के पहले दो भागों में बहुत पसंद किया गया था। 'हेरा फेरी' 2000 में आई थी और उसके बाद फिल्म का दूसरा भाग 'फिर हेरा फेरी' 2006 में रिलीज किया गया था। अब लगभग 17 साल के बाद फिल्म का तीसरा भाग बनने जा रहा है। हेरा फेरी 3 के लिए अभी तक किसी एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया है। फिल्मी दुनिया की लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.