Twitter पर #Adipurush हो रहा ट्रेंड, प्रभास के बर्थडे पर राम रावण का बड़ा धमाका?

फिल्म आदिपुरुष को ओम राउत डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म रामायण की कहानी पर आधारित होगी।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 सितंबर 2022 22:14 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म आदिपुरुष को ओम राउत डायरेक्ट कर रहे हैं।
  • फिल्म रामायण की कहानी पर आधारित होगी।
  • फिल्म को लेकर लोगों में अभी से जबरदस्त क्रेज है।

#Adipurush 23 सितंबर से ही Twitter पर ट्रेंड कर रहा है

आदिपुरुष फिल्म की रिलीज में अभी कई महीनों का वक्त है लेकिन, Twitter पर #Adipurush तेजी से ट्रेंड कर रहा है। फिल्म आदिपुरुष में प्रभास और सैफ अली खान का अभिनय देखने को मिलेगा। फिल्म की रिलीज डेट 12 जनवरी 2023 के लिए निर्धारित है। तो फिर अभी से #Adipurush के ट्रेंड करने की आखिर वजह क्या है?

#Adipurush के ट्रेंड के पीछे की वजह प्रभास को ही माना जा रहा है। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास का जन्मदिन 23 अक्टूबर को होता है। और #Adipurush 23 सितंबर से ही ट्रेंड कर रहा है। यानि कि आज से ठीक एक महीने के बाद प्रभास का जन्मदिन है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 23 अक्टूबर के दिन, यानि कि प्रभास के जन्मदिन पर आदिपुरुष फिल्म को लेकर कोई बड़ा खुलासा किया जा सकता है। हो सकता है कि फिल्म का कोई गाना या ऐसा ही कोई रिलीज उस दिन किया जा सकता है, और प्रभास को फिल्म मेकर्स की ओर से बर्थडे गिफ्ट दिया जा सकता है। Twitter पर Letscinema की ओर से एक ट्वीट किया गया है जिसके मुताबिक, फिल्म का फर्स्ट लुक जल्द रिलीज किया जा सकता है। 

हाल ही में फिल्म ब्रह्मास्त्र को बड़ी सफलता मिली है। इससे पता चलता है कि भारत की पौराणिक गाथाओं या एपिक फिल्मों में दर्शकों की काफी रुचि है। इसी वजह से अब दर्शकों को आदिपुरुष का बेसब्री से इंतजार है। इतना ही नहीं, खबरों की मानें तो रामनवमी के दिन भी फिल्म के बारे में कोई बड़ी घोषणा की जा सकती है। पुख्ता तौर पर अभी कुछ कहना मुश्किल है लेकिन आदिपुरुष के लिए फैन्स के मन में जो उत्सुकता है, उसके चलते मेकर्स आने वाले दिनों में कोई सरप्राइज दे सकते हैं। 

फिल्म आदिपुरुष को ओम राउत डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म रामायण की कहानी पर आधारित होगी। लेकिन रामायण की महान गाथा फिल्म में एक अलग अंदाज में दिखाई जाएगी, ऐसा कहा जा रहा है। फिल्म का बजट भी काफी बड़ा बताया जा रहा है। फिल्म में राम और रावण के किरदारों पर खास फोकस किया गया है। सैफ अली खान इसमें रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। 

फिल्म इतने बड़े स्केल पर बन रही है तो किरदार भी खास ही होंगे। रावण के किरदार के लिए सैफ अली खान की हाइट 8 फिट दिखाए जाने की भी खबरे हैं। फिल्म में VFX की भी भरमार होगी। ब्रह्मास्त्र के VFX भी दर्शकों ने खूब पसंद किए। ऐसे में आदिपुरुष में भव्यता और अधिक होना तय है। फिल्म को लेकर लोगों में अभी से जबरदस्त क्रेज है। ऐसे में देखना होगा कि नए साल में ये फिल्म क्या कमाल दिखाती है और दर्शकों को कितना पसंद आती है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ChatGPT में आया GPT-5.4, अब बिना इंसानों के भी ऑपरेट होगा कंप्यूटर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  4. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  5. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
  7. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
  8. Vivo X300s में मिलेगा 6.78 इंच डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
  10. iQOO Z11 का टीजर जारी, 9020mAh की विशाल बैटरी के साथ दमदार गेमिंग फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.