Adipurush Box Office Collection Day 16: तीसरे शुक्रवार 1 करोड़ से भी कम कमाने वाली 'आदिपुरुष' ने अब तक कमाए कुल इतने करोड़

आदिपुरुष में प्रभास लीड रोल में हैं जिसमें वह भगवान राम की भूमिका में दिखे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जुलाई 2023 18:08 IST
ख़ास बातें
  • सत्यप्रेम की कथा' का असर भी आदिपुरुष के कलेक्शन पर देखा जा रहा है।
  • ग्रॉस कलेक्शन में फिल्म 333 करोड़ के पार जा चुकी है।
  • वर्ल्डवाइड लेवल पर फिल्म अब तक 387 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है।

आदिपुरुष में प्रभास लीड रोल में हैं जिसमें वह भगवान राम की भूमिका में दिखे हैं।

Photo Credit: @omraut

प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर आदिपुरुष (Adipurush) का कलेक्शन दूसरे हफ्ते में धड़ाम से गिरा है। आदिपुरुष फिल्म की रिलीज डेट 16 जून 2023 थी जिसे अब दो हफ्ते का समय बीत चुका है। ओम राउत निर्देशित इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 260 करोड़ रुपये का कारोबार कर चौंका दिया था। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने फिर चौंकाया है, लेकिन धड़ाम से गिरे कलेक्शन की वजह से। शुक्रवार को फिल्म ने सिर्फ 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे हफ्ते के कुल कलेक्शन की बात करें तो यह सिर्फ 22.05 करोड़ रुपये ही रहा। आइए जानते हैं फिल्म के कलेक्शन की अब तक की कहानी। 

आदिपुरुष फिल्म की रिलीज से पहले बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद इससे की जा रही थी। लेकिन पहले हफ्ते के रिकॉर्ड कलेक्शन के बाद फिल्म दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस तेजी से लुढ़कने लगी। फिल्म का कलेक्शन दूसरे हफ्ते में 90% तक नीचे आ गया। Sacnilk के अनुसार, आदिपुरुष का नेट कलेक्शन अब तक 283 करोड़ रुपये हो चुका है। जबकि ग्रॉस कलेक्शन में फिल्म 333 करोड़ के पार जा चुकी है। आज इसकी रिलीज का तीसरा शनिवार है। वर्ल्डवाइड लेवल पर देखें तो फिल्म अब तक 387 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है। 

कार्तिक आर्यन और किराया आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' का असर भी आदिपुरुष के कलेक्शन पर देखा जा रहा है। फिल्म का कलेक्शन इस रिलीज के बाद और ज्यादा धीमा हुआ है। आज इसकी रिलीज का तीसरा शनिवार है। फ्लिकऑन क्लिक के मुताबिक, फिल्म आज 1 या 2 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है। सत्यप्रेम की कथा के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसने 7 करोड़ रुपये कमाए। अब तक फिल्म 16.25 करोड़ रुपये कमा चुकी है। 

आदिपुरुष में प्रभास लीड रोल में हैं जिसमें वह भगवान राम की भूमिका में दिखे हैं। कृति सेनन ने जानकी यानी माता सीता की भूमिका निभाई है। लक्ष्‍मण के किरदार में हैं सनी सिंह। रावण की भूमिका में अभिनेता सैफ अली खान हैं। प्रभास की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह नाग अश्विनी की फिल्म Project K में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण भी होंगीं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, कमल हसन जैसे दिग्गज कलाकार भी होंगे। इसके अलावा प्रभास प्रशांत नील की सालार में भी नजर आने वाले हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट को मिला ETF से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
  2. अब भारत में बनेंगे सेमी कंडक्टर, गुजरात में CG SEMI OSAT फेसिलिटी में काम शुरू, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
  3. भूकंप आते ही हवा में उठ जाएगा घर! जापान की ये टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान
  4. WhatsApp पर अपना यूजरनेम कैसे करें रिजर्व, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  5. Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
  6. WhatsApp Username विवाद के बीच श्रीधर वेम्बु का यू-टर्न, Arattai से हटेगा फीचर
  7. बांग्लादेश के रास्ते नेपाल-भूटान में सैटेलाइट इंरटनेट पहुंचाएंगे एलन मस्क, Starlink को भारत में क्यों देरी?
  8. मिनी कूलर से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक Amazon सेल में मात्र ₹500 में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स
  9. Amazon Prime Day Sale: OnePlus से लेकर Samsung और Vivo जैसे ₹40000 वाले स्मार्टफोन पर तगड़ी डील
  10. Amazon Prime Day Sale में ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus Pad 2, आज है आखिरी मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.