एक्टर अन्नू कपूर के बैंक खाते से ठगों ने उड़ाए 4.36 लाख रुपये, जानें पूरा मामला

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभिनेता के पास एक फोन कॉल आया था। फोन कॉल करने वाला व्यक्ति स्वयं को बैंक का कर्मचारी बता रहा था।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2022 11:03 IST
ख़ास बातें
  • बैंक अकाउंट से धोखे से निकाली रकम को दो अलग-अलग खातों में डाला गया
  • जिन खातों में रकम भेजी गई थी उन्हें फ्रीज कर दिया गया
  • चोरी हुई रकम में से 3.08 लाख रुपये वापस मिल जाने की बात पुलिस ने कही

एक फोन कॉल पर अन्नु कपूर ने ओटीपी नम्बर शेयर किया था, जिसके बाद उनके खाते से 4 लाख से अधिक की रकम धोखे से निकाल ली गई।

बॉलीवुड और टीवी के जाने माने कलाकार अन्नू कपूर ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। ऑनलाइन ठगी में उनको 4.36 लाख रुपये गंवाने पड़ गए। एक फोन कॉल पर उन्होंने ओटीपी नम्बर शेयर किया था, जिसके बाद उनके खाते से 4 लाख से अधिक की रकम धोखे से निकाल ली गई। यह फॉन कॉल केवाईसी से संबंधित था जो कि एक अधिकारिक कॉल न होकर ठगों ने किया था। पुलिस अधिकारियों ने उनको भरोसा दिलवाया है कि उनके खाते से निकाली गई रकम में से 3.08 लाख रुपये वापस मिल सकते हैं। 

अन्नु कपूर को फोन कॉल पर बिना जांच पड़ताल किए केवाईसी डिटेल्स साझा करना बहुत महंगा पड़ गया। अनजाने में उन्होंने ऑनलाइन ठगों को निजी डिटेल्स साझा कर दीं और उनके बैंक अकाउंट से 4.36 लाख रुपये निकाल लिए गए। ठगी का पता लगने के बाद उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की। ओशिवारा पुलिस स्टेशन में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। 
Advertisement

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभिनेता के पास एक फोन कॉल आया था। फोन कॉल करने वाला व्यक्ति स्वयं को बैंक का कर्मचारी बता रहा था। वह आदमी केवाईसी अपडेट करवाने के लिए कहने लगा। निर्देशों के मुताबिक अन्नु कपूर ने अपने बैंक डिटेल्स और ओटीपी उस व्यक्ति के साथ शेयर कर दिया। इसके कुछ समय बाद ही उनके अकाउंट से 4.36 लाख रुपये निकाल लिए गए। 

बैंक अकाउंट से धोखे से निकाली रकम को दो अलग-अलग खातों में डाला  गया था। बैंक की ओर से अभिनेता को कॉल आया और ट्रांजैक्शन की जानकारी दी गई। बैंक ने बताया कि उनके अकाउंट का किसी ने इस्तेमाल किया है। इसके तुरंत बाद ही अभिनेता ने पुलिस में इसकी शिकायत की। इसके साथ ही जिन बैंकों में चोरी की गई रकम को डाला गया था, उनसे भी पुलिस ने बात की।  
Advertisement

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिन खातों में रकम भेजी गई थी उन्हें फ्रीज कर दिया गया। उनकी चोरी हुई रकम में से 3.08 लाख रुपये वापस मिल जाने की बात पुलिस ने कही है। ठगी के संबंध में आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इन ठगों की तलाश में जुटी हुई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.