69th National Film Awards: 'The Kashmir Files' को राष्ट्रीय एकता के लिए मिला अवॉर्ड

The Kashmir Files ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की है। फिल्म को ग्लोबल लेवल पर सराहा गया, लेकिन भारत सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में फिल्म को आलोचनाओं का समाना भी करना पड़ा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 अगस्त 2023 22:14 IST
ख़ास बातें
  • 'द कश्मीर फाइल्स' को मिला नरगिस दत्त अवॉर्ड
  • राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए मिला अवॉर्ड
  • फिल्म में 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के विस्थापन को दर्शाया गया है

The Kashmir Files रिलीज के बाद से ही विवादों में रही, लेकिन इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की

गुरुवार को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) को राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। विवेक अग्निहोत्री की विवादास्पद फिल्म को यह अवॉर्ड मिलने के बाद अब देशभर में बहस छिड़ने की उम्मीद है, क्योंकि रिलीज के पहले से ही फिल्म को किसी न किसी वजह से विवादों और आलोचनाओं में घिरा पाया गया है। पिछले साल मार्च में रिलीज हुई इस फिल्म में 1990 के दशक में कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के विस्थापन को दर्शाया गया है। हालांकि, केंद्र सरकार के राजनेताओं और राज्य सरकारों द्वारा फिल्म को जबरदस्त सपोर्ट मिलने के बाद इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताया जाने लगा।

The Kashmir Files को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। फिल्म को विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 
Advertisement
 

The Kashmir Files ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की है। फिल्म को ग्लोबल लेवल पर सराहा गया, लेकिन भारत सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में फिल्म को आलोचनाओं का समाना भी करना पड़ा। नवंबर में भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होने के बाद भी फिल्म विवादों में रही, जब इजरायली फिल्म निर्माता नदाव लैपिड ने इसे "अश्लील प्रचार" कहकर आलोचना की। हालांकि, इस टिप्पणी पर 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माताओं के साथ-साथ भारत में इजरायली राजदूत ने भी कड़ी आपत्ति जताई।

वहीं, एक वर्ग ऐसा भी था, जिसने फिल्म को भरपूर सपोर्ट दिया। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्र सरकार के कई दिग्गजों ने इस फिल्म की प्रशंसा की और फिल्म को भाजपा शासित राज्यों में टैक्स बेनिफिट भी दिया गया।
Advertisement

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स' में कश्मीरी पंडितों की दर्द भरे संघर्ष को दिखाया गया है। विवेक अग्नहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1990 में हुए कश्मीरी हिन्दुओं के नरसंहार पर आधारित है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, प्रकाश बेलवाड़ी, अनुपम खेर, पुनीत इस्सर और चिन्मय मुंडेलकर मुख्य भूमिका में हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: The Kashmir Files, The kashmir Files Awards
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.