Zelio Gracy+ फेसलिफ्ट लॉन्च: फुल चार्ज में 130 Km की रेंज, चलाने के लिए नहीं चाहिए लाइसेंस, जानें कीमत

Zelio Gracy+ को छह अलग-अलग बैटरी कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है, जिनमें Lithium-Ion और Gel बैटरी दोनों शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जुलाई 2025 17:10 IST
ख़ास बातें
  • Zelio Gracy+ facelifted स्कूटर में 6 बैटरी विकल्प और 130 किमी तक रेंज
  • नया 60/72V BLDC मोटर, डिजिटल डिस्प्ले और एंटी-थेफ्ट अलार्म के साथ उपलब्ध
  • बेहतर ब्रेकिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, कीमत 58,000 रुपये से शुरू

Zelio Gracy+ की एक्स-शोरूम कीमत 58,000 रुपये से शुरू होती है

Photo Credit: Zelio E Mobility

Zelio E Mobility ने अपनी लोकप्रिय Gracy+ इलेक्ट्रिक स्कूटी का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है, जो मुख्य रूप से शहरी यात्रियों और कम खर्चीले, प्रैक्टिकल ट्रांसपोर्ट के यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस नए फेइसलिफ्ट में कई फंक्शनल अपडेट्स शामिल हैं, लेकिन कीमतें अभी भी किफायती हैं। इसका टॉप रेंज वर्जन एक बार चार्ज पर 130 किमी तक की रेंज देने का दावा करता है। वहीं, पावर के लिए इसमें 60/72V BLDC मोटर दी गई है।

Zelio Gracy+ की एक्स-शोरूम कीमत 58,000 रुपये से शुरू होती है। स्कूटर चार कलर ऑप्शन - व्हाइट, ग्रे, ब्लैक और ब्लू में उपलब्ध है। इस बार Gracy+ को छह अलग-अलग बैटरी कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है, जिनमें Lithium-Ion और Gel बैटरी दोनों शामिल हैं। टॉप रेंज वर्जन में एक बार चार्ज पर 130 किमी तक की रेंज मिलती है, जो हर रोज लंबी दूरी तय करने वालों के लिए आदर्श है। स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है, जो इसे लो-स्पीड कैटेगरी में रखता है, जिससे भारत के ज्यादातर राज्यों में ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी।

टेक्निकल तौर पर Gracy+ फेसलिफ्ट परफॉर्मेंस से ज्यादा यूजेबिलिटी पर फोकस करता है। यह 60/72V BLDC मोटर से लैस है और कंपनी के मुताबिक 1.8 यूनिट बिजली में एक फुल चार्ज पर अच्छी एफिशिएंसी देता है। स्कूटर की ग्राउंड क्लियरेंस 180 mm कर दी गई है, ताकि भारतीय सड़कों की मुश्किल हालात में बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस मिल सके। इसका कुल वजन 88 किलोग्राम है और यह 150 किलोग्राम तक का लोड उठा सकता है, जिससे यह डिलीवरी एजेंट्स, ऑफिस जाने वालों और छात्रों के लिए प्रैक्टिकल विकल्प बन जाता है।

चार्जिंग टाइम बैटरी के टाइप पर निर्भर करता है, Lithium-Ion बैटरी लगभग 4 घंटे में पूरी चार्ज होने का दावा करती है, जबकि Gel बैटरी को चार्ज होने में 8 से 12 घंटे लग सकते हैं। ब्रेकिंग सिस्टम में भी सुधार हुआ है, जिसमें फ्रंट में ड्रम ब्रेक और रियर में डिस्क ब्रेक शामिल किए गए हैं, साथ ही हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर से राइडिंग कम्फर्ट को बढ़ाने का दावा करते हैं। टायर्स का साइज 90-90/12 फ्रंट और 90-100/10 रियर है।

फीचर्स की बात करें तो Gracy+ में डिजिटल डिस्प्ले, कीलेस स्टार्ट, DRL (डे-टाइम रनिंग लाइट्स), एंटी-थेफ्ट अलार्म, USB चार्जिंग पोर्ट, पार्किंग गियर और पिलियन फुटरेस्ट दिए गए हैं।

Advertisement

Zelio Gracy+ स्कूटर के फेसलिफ्ट के कौन-कौन से बैटरी विकल्प हैं?

स्कूटर में Lithium-Ion और Gel बैटरी दोनों के साथ कुल छह अलग-अलग बैटरी कॉन्फिगरेशन उपलब्ध हैं।

एक बार चार्ज में Gracy+ किस दूरी तक चल सकती है?

टॉप वर्जन में यह लगभग 130 किलोमीटर तक की रेंज देती है।

क्या इस स्कूटर को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है?

क्योंकि इसकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है, इसलिए ज्यादातर राज्यों में ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होती।

Advertisement

Gracy+ में ब्रेकिंग और सस्पेंशन के क्या फीचर्स हैं?

फ्रंट में ड्रैम ब्रेक और रियर में डिस्क ब्रेक लगे हैं, साथ ही हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर राइडिंग को आरामदायक बनाते हैं।

यह स्कूटर किन रंगों में उपलब्ध है?

व्हाइट, ग्रे, ब्लैक और ब्लू चार कलर ऑप्शन में यह स्कूटर उपलब्ध है।

चार्जिंग टाइम कितना होता है?

Lithium-Ion बैटरी लगभग 4 घंटे में चार्ज होती है, जबकि Gel बैटरी को 8 से 12 घंटे लगते हैं।

Advertisement

क्या स्कूटर में कोई अतिरिक्त फीचर्स हैं?

हां, इसमें डिजिटल डिस्प्ले, कीलेस स्टार्ट, DRL, एंटी-थेफ्ट अलार्म, USB चार्जिंग पोर्ट, और पिलियन फुटरेस्ट दिए गए हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.