Yulu Miracle GR और Dex GR इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए पेश, 60 Km रेंज और 25 kmph है टॉप स्पीड

Yulu ने Bajaj Auto के साथ मिलकर Mricale GR और Dex GR इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए हैं। इन्हें बजाजा की फैक्ट्री में बनाया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 28 फरवरी 2023 14:23 IST
ख़ास बातें
  • Yulu ने Bajaj Auto के साथ मिलकर Mricale GR और Dex GR स्कूटर पेश किए
  • दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की टॉप स्पीड 25 Kmph और रेंज 60 Km है
  • Miracle GR को मूल आवागमन और Dex GR को कमर्शियल यूज के लिए बनाया गया है

Yulu में Bajaj की हिस्सेदारी है

बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्लेटफॉर्म Yulu ने अपनी दो नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पेश किए हैं, जिन्हें Bajaj Auto के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इनके नाम Miracle GR और Dex GR है। Yulu का कहना है कि कंपनी बजाज की इंटरनेशनल मार्केट में पकड़ का इस्तेमाल कर इन प्रोडक्ट को विदेश में भी लॉन्च करेगी। इन्हें बजाज की फैक्ट्री में बनाया गया है और कमर्शियल यूज के लिए डिजाइन किया गया है। बता दें कि Yulu एक टू-व्हीलर रेंटल सर्विस है, जिसमें लोग बेहद कम मूल्य में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को रेंट में ले सकते हैं।

Yulu ने Bajaj Auto के साथ मिलकर Mricale GR और Dex GR इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए हैं। इन्हें बजाज की फैक्ट्री में बनाया गया है। बता दें कि Yulu में Bajaj की हिस्सेदारी भी है। Yulu ने जानकारी दी है कि कंपनी आने वाले समय में इन प्रोडक्ट्स को विदेशी बाजारों में भी लॉन्च करेगी, जिसके लिए कंपनी Bajaj की इंटरनेशल मार्केट का इस्तेमाल करेगी। 
Advertisement
 

Miracle DR को ऑफिस आने जाने वाले लोगों के लिए डिजाइन किया गया है और Dex GR को कमर्शियल उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है, जिसके पीछे एक कैरियर है। कंपनी का कहना है कि दोनों स्कूटर्स में 1KW क्षमता का स्वैपेबल बैटरी पैक मिलता है, जिसका मतलब है कि बैटरी को निकाला जा सकता है और अलग से चार्ज किया जा सकता है।

Yulu का दावा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर्स फुल चार्ज पर 60 Km की रेंज दे सकते हैं। दोनों की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा बताई गई है। पेलोड क्षमता 15 किलोग्राम तक है। युलु ने यह भी कहा है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स फूलप्रूफ और फॉल-प्रूफ हैं और इन्हें OTA अपडेट के साथ बेहतर बनाया जा सकता है।
Advertisement

बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क पर बैटरी पैक को 3.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने हाल ही में YUMA एनर्जी नाम के बैटरी चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार करने के लिए Magna के साथ साझेदारी की है। कंपनी के पास बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में 100 से अधिक बैटरी स्वैप स्टेशन हैं और 2024 तक स्टेशनों की संख्या को बढ़ाकर 500 करने का लक्ष्य है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.