Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, दरवाजे हो गए लॉक और फिर...

इस घटना से जुड़े वीडियो ऑनलाइन तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोगों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या कार के ऑटोमैटिक लॉक सिस्टम ने दरवाजे बंद कर दिए थे जिससे किसी को अंदर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2025 11:29 IST
ख़ास बातें
  • हादसा चीन के पश्चिमी शहर Chengdu में Tianfu Avenue में हुआ है
  • हाई-स्पीड टक्कर के बाद EV ने मीडियन स्ट्रिप से टकराकर आग पकड़ ली थी
  • मार्च 2025 में भी एक Xiaomi SU7 से जुड़ा हादसा हुआ था

Xiaomi SU7 Ultra चीन में BYD और Tesla इलेक्ट्रिक कारों की तगड़ी प्रतिद्वंदी है

चीन के Chengdu शहर में Xiaomi SU7 Ultra इलेक्ट्रिक कार का एक बड़ा हादसा सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 अक्टूबर की सुबह करीब 3:16 बजे Tianfu Avenue पर यह हाई-स्पीड एक्सीडेंट हुआ जिसमें कार ने मीडियन स्ट्रिप से टकराने के बाद अचानक आग पकड़ ली। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद पूरा वाहन धधकने लगा और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रुककर मदद की कोशिश की। कई लोगों ने कार की साइड विंडो तोड़ने की कोशिश की लेकिन शीशे नहीं टूटे, यहां तक कि जूते और कोहनी से मारने पर भी असर नहीं हुआ।

इस घटना से जुड़े वीडियो ऑनलाइन तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोगों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या कार के ऑटोमैटिक लॉक सिस्टम ने दरवाजे बंद कर दिए थे जिससे किसी को अंदर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। कहा जा रहा है कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। CarNewsChina की रिपोर्ट में चश्मदीदों का हवाला देते हुए बताया गया है कि आग इतनी तेजी से फैली कि फायर एक्सटिंग्विशर से भी उसे कंट्रोल करना मुश्किल हो गया।

Advertisement

फिलहाल हादसे के सटीक कारण और परिस्थितियों की जांच जारी है। गौर करने वाली बात यह है कि यह Xiaomi व्हीकल से जुड़ा पहला हादसा नहीं है। इसी साल मार्च में Xiaomi SU7 मॉडल से जुड़ा एक और एक्सीडेंट हुआ था जिसमें तीन महिला यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी। उस समय भी कार की सेफ्टी फीचर्स पर सवाल उठे थे।

इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन में फिलहाल कार डोर हैंडल और सेफ्टी स्टैंडर्ड्स से जुड़ी नई गाइडलाइन्स पर काम चल रहा है जो जल्द ही लागू होने वाली हैं। इस ताजा घटना के बाद उम्मीद की जा रही है कि EV सेफ्टी को लेकर सरकार और कंपनियां और कड़े कदम उठाएंगी।

Advertisement

Xiaomi SU7 Ultra का हादसा कहां हुआ?

यह हादसा चीन के पश्चिमी शहर Chengdu में Tianfu Avenue पर 13 अक्टूबर की सुबह करीब 3:16 बजे हुआ था।

हादसे की वजह क्या बताई जा रही है?

अभी तक आधिकारिक तौर पर कारण की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक हाई-स्पीड टक्कर के बाद वाहन ने मीडियन स्ट्रिप से टकराकर आग पकड़ ली थी।

क्या कार के दरवाजे लॉक थे जिससे बचाव नहीं हो सका?

ऑनलाइन वीडियो और चश्मदीदों के मुताबिक दरवाजे खुल नहीं रहे थे, जिससे लोगों को बाहर निकालना मुश्किल हुआ। हालांकि, Xiaomi Auto या पुलिस की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

Advertisement

क्या पहले भी Xiaomi SU7 से जुड़ा हादसा हुआ है?

हां, मार्च 2025 में भी एक Xiaomi SU7 से जुड़ा हादसा हुआ था जिसमें तीन महिला यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स की मौत हुई थी।

इस घटना के बाद क्या कोई नई सेफ्टी गाइडलाइन्स लागू होंगी?

चीन में फिलहाल कार डोर हैंडल और EV सेफ्टी स्टैंडर्ड्स से जुड़ी नई गाइडलाइन्स पर पब्लिक कमेंट्स चल रहे हैं जो जल्द ही लागू होने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  7. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.