Xiaomi Electric Scooter 4 Lite (2nd Gen) लॉन्च हुआ 9600mAh बैटरी, 25Km रेंज के साथ, जानें कीमत

Xiaomi Electric Scooter 4 Lite (2nd Gen) की कीमत €299 (लगभग 26,700 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2024 10:40 IST
ख़ास बातें
  • नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी कैपिसिटी को बढ़ाया गया है।
  • यह 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है।
  • इसमें कंपनी ने तीन स्पीड मोड दिए हैं।

Xiaomi Electric Scooter 4 Lite (2nd Gen) में कंपनी ने कई अपग्रेड किए हैं।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपना Electric Scooter 4 Lite (2nd Gen) मॉडल लॉन्च किया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कुछ नए फीचर्स के साथ आता है जबकि अधिकतर फीचर्स पुराने मॉडल से लिए गए हैं जिसे कंपनी ने 2023 में लॉन्च किया था। फ्रांस में लॉन्च के बाद कंपनी इसे यूरोप की अन्य मार्केट्स जैसे स्पेन और स्वीडन में भी जल्द लॉन्च कर सकती है। नए मॉडल में कंपनी ने बैटरी कैपिसिटी को बढ़ाया है। ई-स्कूटर 25km/h की टॉप स्पीड तक पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कि और कौन से फीचर्स इसमें जोड़ गए हैं, और किस कीमत में। 
 

Xiaomi Electric Scooter 4 Lite (2nd Gen) price

Xiaomi Electric Scooter 4 Lite (2nd Gen) की कीमत €299 (लगभग 26,700 रुपये) है। स्कूटर खरीद के लिए फ्रांस में उपलब्ध है। इसे Xiaomi की फ्रांस वेबसाइट से खरीदा जा सकता है जहां पर कंपनी ने लिस्ट किया हुआ है। 
 

Xiaomi Electric Scooter 4 Lite (2nd Gen) features

Xiaomi Electric Scooter 4 Lite (2nd Gen) में कंपनी ने कई अपग्रेड किए हैं। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी कैपिसिटी को बढ़ाया गया है। यह 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। इसमें कंपनी ने तीन स्पीड मोड दिए हैं। जिसमें एक वॉकिंग मोड भी शामिल है। स्कूटर में 300W की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। इसकी अधिकतम पावर आउटपुट को हल्का घटा दिया गया है जो अब 390W की है। अब यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 25 किलोमीटर तक सिंगल चार्ज में चलाया जा सकता है। रेंज 25 प्रतिशत बढ़ गई है क्योंकि पुराने मॉडल में सिंगल चार्ज की रेंज 20 किलोमीटर ही थी। 

इसकी बैटरी कैपिसिटी 9,600mAh की है। इसे फुल चार्ज होने के लिए 8 घंटे का समय लगता है। फीचर्स में E-ABS, ड्रम ब्रेक, 10 इंच न्यूमेटिक टायर, और एक हेडलाइट भी शामिल है। इसमें एक डिस्प्ले भी लगा है जिसमें स्पीड और बैटरी स्टेटस देखा जा सकता है। यह Mi Home/Xiaomi Home के साथ कनेक्ट हो सकता है। नए मॉडल का वजन 16.2 किलोग्राम है। यह पुराने मॉडल से कुछ हद तक भारी हो गया है। अधिकतम लोड की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 100 किलोग्राम तक वजन लोड कर सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. लॉन्च से पहले लीक हुए HMD के 2 नए फोन, मिलेगा 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Android 15
#ताज़ा ख़बरें
  1. COLORFUL Rimbook L1 Plus लैपटॉप 16GB स्टोरेज, AMD Ryzen 7 7735HS के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. लॉन्च से पहले लीक हुए HMD के 2 नए फोन, मिलेगा 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Android 15
  3. SpaceX का 4000 किलोग्राम का रॉकेट चांद से टकराएगा! बनेगा 30 मीटर चौड़ा गड्ढा, इस दिन होगी टक्कर
  4. अब बिना खरीदे चलाइए iPhone! Apple ने लॉन्च किया नया अपग्रेड प्रोग्राम, ऐसे करता है काम
  5. Nokia 250 4G Smart जल्द होगा लॉन्च, दो कैमरा वाला फीचर फोन, फ्रंट में LED फ्लैश!
  6. Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  7. Jio vs Airtel June 2026: अब ये कंपनी सभी को मात देकर आई आगे, जानें किस कंपनी के सबसे ज्यादा सिम खरीद रहे लोग
  8. How to Charge Faster: फोन की चार्जिंग हो गई स्लो, तो वॉल सॉकेट और केबल करें इस्तेमाल, झटपट बढ़ेगी स्पीड
  9. Delhi Lakshmi Yojana: 2500 रुपये हर महीने दिल्ली की महिलाओं को, 1 अगस्त से ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. SpaceX को बड़ा झटका, वैल्यू में करोड़ों डॉलर की गिरावट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.