सड़कों पर दौड़ती नजर आई Xiaomi इलेक्ट्रिक कार, रडार और स्मार्ट चिप से होगी लैस

बेस मॉडल का कोडनेम Modena बताया जा रहा है, जिसमें कथित तौर पर जर्मन कंपनी Continental के कई सेंसर लगाए जाएंगे, जिनमें पांच मिलीमीटर-वेव रडार और कैमरा भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जनवरी 2023 09:27 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi दो इलेक्ट्रिक कार मॉडल पर कर रही है काम
  • इनमें से एक होगी इलेक्ट्रिक सेडान
  • प्रीमियम मॉडल होगा सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाले बैटरी पैक से लैस

Xiaomi लंबे समय से अपनी इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है

Photo Credit: CNEVPOST

चाइनीज टेक कंपनी Xiaomi कथित तौर पर दो इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) पर काम कर रही है, जिनमें से एक मॉडल की तस्वीर लीक हुई है। यह तस्वीर इलेक्ट्रिक कार के रोड टेस्ट होने के दौरान ली गई है, जिसमें कार पूरी तरह से कैमोफ्लाज में छिपी दिखाई दे रही है। हालांकि, इससे इतना समझ आ रहा है कि यह एक सेडान होगी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह अपकमिंग Xiaomi इलेक्ट्रिक कार अमेरिकी कंपनी Tesla की Model 3 इलेक्ट्रिक कार को टक्कर देगी।

LatePost की रिपोर्ट (via CnevPost) के अनुसार, Xiaomi के दो अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार मॉडल में से पहला करीब RMB 300,000 (लगभग 36.37 लाख रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है, जो मार्केट में Tesla Model 3 इलेक्ट्रिक कार से सीधी टक्कर लेगा। रिपोर्ट में ये दावे भी किए गए हैं कि यह अपकमिंग मॉडल टेस्ला कार से ज्यादा पावरफुल और साइज के मामले में बड़ा होगा। 

रिपोर्ट कहती है कि Xiaomi द्वारा अभी भी इन वेरिएंट की कीमत को फिक्स किया जाना बाकी है, लेकिन कंपनी फिलहाल बेस मॉडल की कीमत RMB 260,000-300,000 (करीब 31.5 लाख से 36.37 लाख रुपये) और टॉप मॉडल की कीमत RMB 350,000 (करीब 42.5 लाख रुपये) रखने पर विचार कर रही है।

बेस मॉडल का कोडनेम Modena बताया जा रहा है, जिसमें कथित तौर पर जर्मन कंपनी Continental के कई सेंसर लगाए जाएंगे, जिनमें पांच मिलीमीटर-वेव रडार और कैमरा भी शामिल होंगे। वहीं, Xiaomi की दूसरी इलेक्ट्रिक कार का कोडनेम Le mans है, जो ज्यादा प्रीमियम मॉडल होगा और इसके कथित तौर पर 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Advertisement

Le mans में CATL की Qilin बैटरी के साथ 800 V क्षमता का हाई-वोल्टेज प्लेटफॉर्म होगा, जो मात्र 15 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जा सकता है। इस मॉडल में Nvidia का Orin X चिप फिट किया जाएगा, जो LiDAR और शाओमी द्वारा खुद डेवलप किए गए एल्गोरिद्म के साथ जुड़ा होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Electric Car
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  6. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  8. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.