300 Km रेंज वाली Wuling Bingo इलेक्ट्रिक कार जल्द होगी लॉन्च! जानें क्या होगा खास

कार दिखने में थोड़ा रेट्रो फील देती है। ट्रेंड में चल रहे फ्यूचरिस्टिक डिजाइन शैली से हटकर Bingo EV को बेसिक दिखाने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 नवंबर 2022 09:39 IST
ख़ास बातें
  • Wuling जल्द अपनी अपकमिंग मिनी इलेक्ट्रिक कार Bingo EV लाएगी
  • इस कार की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमशः 3950/1708/1580 mm होगी
  • यह कथित तौर पर 30kW पावर जनरेट करने वाली सिंगल मोटर से लैस होगी

Wuling की मौजूदा Air EV चीन में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक वाहन है

चीनी ईवी ब्रांड Wuling जल्द एक और मिनी इलेक्ट्रिक कार पेश कर सकती है, जिसका मॉडल नेम कथित तौर पर Bingo होगा। अपनी मौजूदा Hongguang Mini EV की सफलता के बाद कंपनी अपकमिंग बिंगो इलेक्ट्रिक कार को उसके सक्सेसर के रूप में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल इस अपकमिंग कार के अहम पहलुओं, जैसे रेंज और टॉप स्पीड से पर्दा नहीं उठाया गया है, लेकिन कार दिखने में कैसी होगी यह पता चल गया है।

Gizmochina के अनुसार, Wuling जल्द अपनी अपकमिंग मिनी इलेक्ट्रिक कार Bingo EV को मार्केट में पेश कर सकती है। कंपनी की मौजूगा Hongguang Mini EV कंपनी की घरेलू मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। रिपोर्ट बताती है कि कंपनी की इस अपकमिंग कार के आने का चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की नई कार घोषणा सूची के लेटेस्ट बैच के जरिए पता चला, जिसमें इसका नाम मौजूद था। 
Advertisement

कार दिखने में थोड़ा रेट्रो फील देती है। ट्रेंड में चल रहे फ्यूचरिस्टिक डिजाइन शैली से हटकर Bingo EV को बेसिक दिखाने की कोशिश की गई है। कार के सामने वाले हिस्से में हेडलाइट्स के चारो तरफ गोल आउटलाइन हैं। टेल लाइट्स भी अण्डाकार शेप में हैं। रिपोर्ट बताती है कि इस इलेक्ट्रिक कार की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमशः 3950/1708/1580 mm है, और व्हीलबेस 2560 mm है। यह 4-डोर डिजाइन के साथ आएगी।

Wuling इलेक्ट्रिक कार का वजन 990 किलोग्राम होगा। यह कथित तौर पर 30kW की मैक्सिमम पावर जनरेट करने वाली सिंगल मोटर से लैस होगी। बैटरी लाइफ की जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि यह सिंगल चार्ज में 300 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज भी दे सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.