Urban Cruiser Ebella: 543 Km रेंज देने वाली Toyota इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च, Tata, Mahindra EVs को देगी टक्कर!

Toyota Kirloskar Motor ने भारत में अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser Ebella लॉन्च की है। SUV में ‘Urban Tech’ डिजाइन, प्रीमियम केबिन, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और Level 2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 जनवरी 2026 15:56 IST
ख़ास बातें
  • Toyota की पहली बैटरी इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च
  • 61kWh बैटरी के साथ 543km तक की रेंज
  • Level 2 ADAS और प्रीमियम केबिन फीचर्स

Toyota Urban Cruiser Ebella भारत की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक Toyota SUV

Photo Credit: Toyota Kirloskar Motor

Toyota Kirloskar Motor (TKM) ने भारत में अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser Ebella को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही Toyota ने आधिकारिक तौर पर भारत के Battery Electric Vehicle (BEV) सेगमेंट में एंट्री कर ली है। कंपनी के मुताबिक, Urban Cruiser Ebella को खास तौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें SUV स्टाइलिंग, प्रीमियम केबिन, एडवांस टेक्नोलॉजी और स्मूद इलेक्ट्रिक ड्राइव का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। यह मॉडल Toyota के मल्टीपाथ अप्रोच का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी अलग-अलग इलेक्ट्रिफाइड पावरट्रेन ऑप्शन्स उपलब्ध कराती है।

डिजाइन की बात करें तो Urban Cruiser Ebella को ‘Urban Tech' थीम पर डेवलप किया गया है। इसमें Toyota की नई 'Hammerhead' डिजाइन लैंग्वेज, थ्री-डायमेंशनल सरफेस और चौड़ा स्टांस दिया गया है। फ्रंट में प्रीमियम LED हेडलैंप्स, साइड में स्टाइलिश मोल्डिंग और पीछे की ओर डिस्टिंक्ट टेललैंप्स दिए गए हैं। वहीं, 18-इंच अलॉय व्हील्स के साथ 5.2 मीटर का टर्निंग रेडियस मिलता है।

Advertisement

Toyota Urban Cruiser Ebella को दो बैटरी ऑप्शन्स में पेश किया गया है। 49 kWh बैटरी पैक के साथ यह 106 kW की पावर और 189 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं 61 kWh बैटरी वेरिएंट 128 kW पावर और 189 Nm टॉर्क के साथ आता है और ARAI सर्टिफिकेशन के मुताबिक एक चार्ज में 543 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है। कंपनी ने इसमें lithium-iron phosphate बैटरी का इस्तेमाल किया है और यह फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आता है। चार्जिंग के लिए इसमें CCS2 फास्ट चार्जिंग, AC वॉल माउंट और पोर्टेबल चार्जिंग केबल का सपोर्ट दिया गया है।

केबिन की बात करें तो Urban Cruiser Ebella में डुअल-टोन इंटीरियर, सॉफ्ट-टच मटीरियल और टू-स्पोक स्क्वर्कल स्टीयरिंग व्हील मिलता है। इसमें स्लाइडिंग रियर सीट्स, 40:20:40 स्प्लिट फोल्डिंग, पैनोरमिक रूफ और 12 कलर ऑप्शन वाली एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है। इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, JBL साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इन-कैबिन एयर प्यूरिफायर और कई USB पोर्ट्स जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

टेक पर आते हैं। नई Toyota इलेक्ट्रिक SUV में 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। Toyota की i-Connect टेक्नोलॉजी के जरिए 100 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं, जिनमें रिमोट चार्जिंग स्टेटस, बैटरी मॉनिटरिंग और क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं।

Advertisement

सेफ्टी के लिए Urban Cruiser Ebella में सात एयरबैग्स, ABS, EBD, ESP, हाई-टेंसाइल बॉडी स्ट्रक्चर और Level 2 ADAS फीचर्स दिए गए हैं। इनमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल शामिल हैं। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर्स और ISOFIX माउंट्स भी दिए गए हैं।

लॉन्च इवेंट के दौरान Toyota Kirloskar Motor के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर Tadashi Asazuma ने कहा कि कंपनी को ग्लोबल लेवल पर इलेक्ट्रिफाइड टेक्नोलॉजी में तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। उनके मुताबिक, Toyota के 38 मिलियन से ज्यादा इलेक्ट्रिफाइड व्हीकल्स दुनियाभर में चल रहे हैं, जिससे करीब 197 मिलियन टन CO₂ एमिशन को कम करने में मदद मिली है। उन्होंने बताया कि इसी अनुभव के आधार पर Urban Cruiser Ebella को भारत के लिए तैयार किया गया है, ताकि ग्राहकों को भरोसेमंद और फ्यूचर-रेडी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी एक्सपीरियंस मिल सके।

Toyota ने यह भी बताया है कि Urban Cruiser Ebella के साथ 8 साल की बैटरी वारंटी, Battery as a Service, Assured Buy Back और एक एक्सपैंड हो रहा चार्जिंग नेटवर्क दिया जाएगा, ताकि ग्राहकों को इलेक्ट्रिक SUV का ओनरशिप एक्सपीरियंस ज्यादा आसान और भरोसेमंद बनाया जा सके। कीमतों का खुलासा होना बाकी है, जिसे हम आने वाले समय में इसी आर्टिकल में अपडेट करेंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.