मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक बाइक से खींचे 15 हजार किलो के ट्रक और बस!

वीडियो में Ultraviolette F77 इस 15 हजार किलोग्राम के वाहनों को बहुत आसानी से खींचती नजर आती है, जो प्रभावित करने वाला है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2023 18:40 IST
ख़ास बातें
  • एक वीडियो में Ultraviolette F77 एक साथ एक ट्रक और एक बस को खींच रही है
  • इन दोनों वाहनों का कुल वजन 15 हजार किलो बताया गया है
  • F77Recon वेरिएंट 39 hp की मैक्सिमम पावर जनरेट कर सकता है
Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पिछले साल के आखिर में भारत में लॉन्च किया गया था। इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक का हाई-एंड  F77Recon मॉडल 39 hp की मैक्सिमम पावर और 95 Nm का पीक टॉर्क जरनेट करने में सक्षम है। निश्चित तौर पर एक इलेक्ट्रिक बाइक के लिए यह बहुत अच्छा आउटपुट है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक लेटेस्ट वीडियो भी कुछ ऐसा ही साबित करता है। वीडियो में एक राइडर Ultraviolette F77 से एक ट्रक और एक बस को एक साथ खींचता नजर आ रहा है। जी हां, आपने सही पढ़ा। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

narayan_uv नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो को शेयर किया गया है, जिसमें Ultraviolette F77 एक साथ एक ट्रक और एक बस को खींच रही है। वीडियो में इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक से ट्रक को बांधा हुआ है और उस ट्रक के पीछे एक बस को भी बांधा हुआ है। वीडियो में दावा किया गया है कि इन दोनों वाहनों का कुल वजन 15,000 किलोग्राम है।

वहीं, वीडियो में बाइक का जो आउटपुट लिखा हुआ है, उससे यह F77 का टॉप वेरिएंट - F77Recon प्रतीत होता है। जैसा कि हमने ऊपर बताया, F77Recon वेरिएंट 39 hp की मैक्सिमम पावर और 95 Nm का पीक टॉर्क जरनेट करने में सक्षम है।

वीडियो में Ultraviolette F77 इस 15 हजार किलोग्राम के वाहनों को बहुत आसानी से खींचती नजर आती है, जो प्रभावित करने वाला है।
Advertisement
 

स्टैंडर्ड F77 मॉडल 27 kW पावर आउटपुट देता है और 85 Nm टॉर्क जरनेट करने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 142 kmph है और यह सिंगल चार्ज में 206 km की रेंज देने का दावा करता है। वहीं, Recon वेरिएंट की टॉप स्पीड 147 kmph है और यह सिंगल चार्ज में 307 km की रेंज निकाल सकता है।
Advertisement

बता दें कि  F77 का एक Limited Edition भी लॉन्च किया गया था, जिसका पावर आउटपुट 30.2 kW बताया गया है और इसकी टॉप स्पीड 152 kmph है। यह मॉडल 100 Nm पीक टॉर्क जरनेट कर सकता है। Recon की तरह इसकी सिंगल चार्ज रेंज भी 307 km है।

Ultraviolette के अनुसार,इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक में कोई भी पेंच दिखाई नहीं देता है। इसके अलावा, F77 डुअल-चैनल ABS, एडजस्टेबल सस्पेंशन, मल्टीपल ड्राइव मोड्स - ग्लाइड, कॉम्बैट, बैलिस्टिक, रीजनरेटिव ब्रेकिंग आदि से लैस आती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  2. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  3. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  4. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  5. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  7. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  9. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  10. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.