Rs. 22 हजार तक महंगा हुआ 145 km तक रेंज वाला TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें नई कीमत

TVS iQube पर पहले 51,000 रुपये की FAME-II सब्सिडी मिलती थी। सब्सिडी से पहले iQube की कीमत 1.74 लाख रुपये थी, जबकि iQube S वेरिएंट की कीमत 1.85 लाख रुपये थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जून 2023 12:55 IST
ख़ास बातें
  • TVS iQube पर पहले 51,000 रुपये की FAME-II सब्सिडी मिलती थी
  • FAME-II सब्सिडी में बदलाव के बाद कीमतों में हुई बढ़ोतरी
  • वेरिएंट्स के आधार पर बढ़ोतरी 17,000 रुपये से लेकर 22,000 रुपये तक हुई है

TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन मॉडल्स में आता है

FAME-II सब्सिडी में किए गए लेटेस्ट बदलाव के बाद इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं ने अपने मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी करनी शुरू कर दी है। Ola Electric, Ather Energy के बाद अब TVS ने भी अपने एकमात्र मॉडल iQube की कीमत में बढ़ोतरी की है। TVS इलेक्ट्रिक स्कूटर अब 22,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं।

TVS के अनुसार, iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में बढ़ोतरी वेरिएंट के आधार पर 17,000 रुपये से लेकर 22,000 रुपये तक हुई है। नई कीमतें 1 जून से लागू हो चुकी है। कंपनी ने आगे यह भी बताया है कि 20 मई, 2023 से पहले iQube बुक करने वाले ग्राहकों को एक्स्ट्रा लॉयल्टी बेनिफिट मिलेगा।
Advertisement

TVS iQube पर पहले 51,000 रुपये की FAME-II सब्सिडी मिलती थी। सब्सिडी से पहले iQube की कीमत 1.74 लाख रुपये थी, जबकि iQube S वेरिएंट की कीमत 1.85 लाख रुपये थी। फिलहाल कंपनी ने नई कीमतों का खुलासा नहीं किया है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, "FAME II दिशानिर्देशों पर अपडेट करने के बाद वाहन की कीमतों में संशोधन किया जा रहा है। नई कीमतों को जल्द से जल्द अपडेट किया जाएगा। इस बीच, आप अभी भी भुगतान करके अपना iQube बुक कर सकते हैं।"

TVS iQube में 3.4kWh बैटरी पैक है, जिससे iQube और iQube S सिंगल चार्ज में 100 किमी रेंज मिलती है। वहीं इनकी टॉप स्पीड 78 किमी प्रति घंटे की है, जबकि iQube ST में 5.1kWh बैटरी है जो कि 145 किमी की रेंज का दावा करता है। इसकी टॉप स्पीड 82 किमी प्रति घंटे की है। वैकल्पिक चार्जिंग अडेप्टर के साथ iQube को 5 घंटे से कम समय में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते हैं। स्टैंजर्ज स्कूटर में 5 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, वहीं S और ST वेरिएंट में बड़ा 7 इंच का डिस्प्ले मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  2. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  3. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  4. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  5. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  6. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  7. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  8. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  9. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  10. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.