Tesla कार में सुपरचार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करते हुए लगी आग, जलकर हुई खाक

Tesla की इलेक्ट्रिक कार यूनाइटेड स्टेट्स के पेंसिल्वेनिया में एक चार्जिंग स्टेशन पर जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जुलाई 2024 15:45 IST
ख़ास बातें
  • Tesla का इलेक्ट्रिक वाहन एक चार्जिंग स्टेशन पर जलकर राख हो गया।
  • अपर एलन फायर डिपार्टमेंट ने घटना की पूरी रिपोर्ट प्रदान की।
  • Tesla कारों में आग लगने के अब तक कई मामले सामने आए हैं।

Tesla Model Y की रेंज 498 किमी है।

Photo Credit: Tesla

Tesla की इलेक्ट्रिक कार यूनाइटेड स्टेट्स के पेंसिल्वेनिया में एक चार्जिंग स्टेशन पर जलकर राख हो गई। 8 जुलाई को पेंसिल्वेनिया के मैकेनिक्सबर्ग में शीट्ज सुपरचार्जिंग स्टेशन पर ईवी में आग लग गई। हालांकि, कार के मॉडल के बारे में अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके Model Y होने की संभावना है।

पेंसिल्वेनिया सुपरचार्जिंग स्टेशन पर आग लगने की घटना पर अपर एलन फायर डिपार्टमेंट और अन्य फायर सर्विस ने तुरंत जवाब दिया। जवाब देने वालों में अपर एलन पुलिस, मैकेनिक्सबर्ग फायर कंपनी, टीम 200, लिस्बर्न फायर कंपनी और हैम्पडेन टाउनशिप फायर डिपार्टमेंट शामिल थे। हालांकि, इन सभी के प्रयासों के बावजूद कार को लगभग पूरी तरह जलने से बचाया नहीं जा सका।

अपर एलन फायर डिपार्टमेंट ने घटना की पूरी रिपोर्ट प्रदान की लेकिन आग की वजह जनता के सामने नहीं आई। आग से निपटने के दौरान फायर डिपार्टमेंट ने सड़क को बंद कर दिया। सड़क के दूसरी दिशा में एक फायर हाइड्रेंट का इस्तेमाल किया और लगभग 5 घंटे तक मौके पर रहा, क्योंकि ऐसी संभावना थी कि फिर से विस्फोट हो सकता है।

Tesla कारों में आग लगने के कई मामले सामने आए हैं लेकिन कंपनी का कहना है कि उसके वाहन सेफ हैं। Tesla ने हाल ही में एक रिपोर्ट पब्लिश की थी जिसमें दावा किया गया था कि उसकी कारें प्रति 1 अरब मील की दूरी तय करने में अमेरिकी औसत से 9 गुना कम आग पकड़ती हैं। हमेशा यह सलाह दी जाती है कि कार मालिक अपनी कार में आग लगने से रोकने या उसे कम करने के लिए निवारक उपायों का इस्तेमाल करें।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tesla Model Y, Tesla Electric Car, Tesla

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.