Tesla की चाइनीज फैक्टरी में प्रत्येक 40 सेकेंड में बनती है एक इलेक्ट्रिक कार 

टेस्ला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस फैक्टरी में मैन्युफैक्चरिंग का प्रोसेस दिखाया है। यह अमेरिका के बाहर कंपनी की पहली गीगाफैक्टरी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 जुलाई 2023 23:02 IST
ख़ास बातें
  • यह अमेरिका के बाहर कंपनी की पहली गीगाफैक्टरी है
  • इस फैक्टरी में कंपनी के सबसे लोकप्रिय मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग होती है
  • टेस्ला के लिए चीन सबसे बड़ा मार्केट है

इससे इस फैक्टरी में बड़े स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग होने का संकेत मिल रहा है

बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में शामिल Tesla की चीन के शंघाई में मौजूद गीगाफैक्टरी में प्रत्येक 40 सेकेंड में एक इलेक्ट्रिक कार बनाई जाती है। इससे इस फैक्टरी में बड़े स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग होने का संकेत मिल रहा है। यह एशिया के साथ ही नॉर्थ अमेरिका और यूरोपियन देशों के मार्केट्स के लिए टेस्ला का मैन्युफैक्चरिंग हब है। 

टेस्ला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस फैक्टरी में मैन्युफैक्चरिंग का प्रोसेस दिखाया है। यह अमेरिका के बाहर कंपनी की पहली गीगाफैक्टरी है। इस वीडियो में कंपनी का एक एंप्लॉयी यह बता रहा है कि मैन्युफैक्चरिंग की एफिशिएंसी को बढ़ाने के लिए कैसे दर्जनों रोबोटिक आर्म्स एक स्टेशन पर कार्य करती हैं। इस फैक्टरी में कंपनी के सबसे लोकप्रिय मॉडल्स में शामिल मॉडल 3 और मॉडल Y की मैन्युफैक्चरिंग की जाती है। ये कंपनी की सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कारें भी हैं। टेस्ला के CEO, Elon Musk ने पिछले कुछ तिमाहियों में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने पर जोर दिया है। इस फैक्टरी में प्रत्येक 40 सेकेंड में एक इलेक्ट्रिक कार की मैन्युफैक्चरिंग इसी स्ट्रैटेजी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। 
Advertisement

कंपनी ने भारत में फैक्टरी लगाने के लिए केंद्र सरकार के साथ एक इनवेस्टमेंट प्रपोजल पर बातचीत शुरू कर दी है। टेस्ला की फैक्टरी की वार्षिक कैपेसिटी लगभग पांच लाख यूनिट्स की होगी। कंपनी की भारत में बनी इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज 20 लाख रुपये से शुरू हो सकते हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि कंपनी ने भारत को एक्सपोर्ट के लिए बेस बनाने योजना बनाई है। पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मस्क की अमेरिका में मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में मोदी ने मस्क को भारत में इनवेस्टमेंट करने के लिए प्रोत्साहित किया था। 

इसके बाद मस्क ने कहा था कि वह जितना जल्द हो सके भारत में इनवेस्टमेंट करने पर विचार कर रहे हैं। उनका कहना था, "दुनिया में किसी बड़े देश की तुलना में भारत में अधिक संभावनाएं हैं। मुझे विश्वास है कि टेस्ला जितना जल्द हो सके भारत में आएगी।" मस्क ने अगले वर्ष भारत की यात्रा करने का भी संकेत दिया था। टेस्ला की इस वर्ष के अंत तक फुली ऑटोनॉमस व्हीकल्स को लॉन्च करने की भी तैयारी है। पिछले कुछ वर्षों से कंपनी इसे टेक्नोलॉजी को डिवेलप कर रही है। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  3. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  8. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  9. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  10. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.