Tata Harrier EV आज होगी लॉन्च; रेंज 600KM तक, फुल ऑफ-रोड पावर! मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव इवेंट

लॉन्च से पहले Tata ने Harrier EV एक टीजर भी जारी किया, जिसमें यह Elephant Rock जैसी मुश्किल ऑफरोड लोकेशन को बड़ी आसानी से पार करते हुए दिखी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जून 2025 13:55 IST
ख़ास बातें
  • आज 3 जून को दोपहर 2 बजे लॉन्च होगी EV, इवेंट YouTube पर दिखेगा लाइव
  • SUV में मिल सकता है डुअल मोटर AWD सेटअप, करीब 500–600 KM तक की रेंज
  • इसमें होंगे Rock Crawl, Boost Mode, ADAS, 12.3” टचस्क्रीन जैसे फीचर्स

Tata Harrier EV:

Photo Credit: Tata Motors

Tata Motors आज, यानी 3 जून को अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक SUV Tata Harrier EV को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इसे दोपहर 2 बजे ऑफिशियली पेश करेगी और यह इवेंट लाइव भी देखा जा सकेगा। Harrier EV न सिर्फ Tata की लाइनअप में सबसे प्रीमियम EV मानी जा रही है, बल्कि इसका मकसद Mahindra XUV.e9 और BYD Atto 3 जैसे कॉम्पिटिटर्स को सीधी टक्कर देना भी है। Harrier EV का कॉन्सेप्ट सबसे पहले Auto Expo 2023 में दिखाया गया था, लेकिन अब इसका प्रॉडक्शन रेडी वर्जन सामने आ रहा है। 

लॉन्च से पहले Tata ने इसका एक टीजर भी जारी किया है जिसमें यह Elephant Rock जैसी मुश्किल ऑफरोड लोकेशन को बड़ी आसानी से पार करते हुए दिख रही है और यह इशारा देता है कि कि अपकमिंग Tata EV में पावर और रेंज दोनों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन हो सकता है। नीचे हम Tata Harrier EV से जुड़ी सभी जनाकारी दे रहे हैं।
Advertisement
 

Tata Harrier EV: लॉन्च इवेंट कैसे देखें LIVE?

  • इवेंट की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे से होगी
  • आप इसे Tata Motors के ऑफिशियल YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं
  • सीधा लिंक: Tata Harrier EV Launch Live

Tata Harrier EV: क्या-क्या मिल सकते हैं फीचर्स?

Tata Harrier EV में मिलने वाले फीचर्स को लेकर अब तक जो जानकारियां सामने आई हैं, उनके मुताबिक यह SUV Gen 2 acti.ev आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगी और इसमें 60 से 70kWh तक की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 500-600 किलोमीटर की रियल वर्ल्ड रेंज देने में सक्षम हो सकती है। ड्राइविंग के लिए इसमें डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिससे यह सिर्फ सिटी ड्राइविंग नहीं बल्कि ऑफरोडिंग के लिए भी फिट साबित हो सकती है। 




Tata ने Harrier EV में कई एडवांस्ड ड्राइविंग मोड्स शामिल किए हैं, जैसे Rock Crawl और Boost Mode, साथ ही ‘Transparent Bonnet View' और Off-road Assist जैसे फीचर्स भी इसमें देखे जा सकते हैं। इंटीरियर में 12.3 इंच की बड़ी टचस्क्रीन, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल 2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। 
Advertisement

डिजाइन की बात करें तो Harrier EV में ओमेगा आर्किटेक्चर (जो Land Rover के D8 प्लेटफॉर्म से लिया गया है) का EV वर्जन यूज किया गया है। इसका लुक काफी स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक होगा और साइड प्रोफाइल थोड़ा कूपे-स्टाइल फील देगा।
 

Tata Harrier EV: कीमत कितनी हो सकती है?

पिछले कई रिपोर्ट्स में इशारा दिया गया है कि Tata Harrier EV की कीमत 25 लाख से 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। यह Tata की अब तक की सबसे महंगी EV होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.